शाकिब जब तक दोषी साबित नहीं होते, खेलते रहेंगे- BCB:प्रेसिडेंट फारूक अहमद बोले- भारतीय दौरे में टीम का हिस्सा होंगे

Updated on 28-08-2024 02:16 PM

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने हत्या के आरोप में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का बचाव किया है। बोर्ड के प्रेसिडेंट फारुक अहमद ने कहा- 'शाकिब अल हसन जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते हैं। तब तक बांग्लादेश के लिए खेलना जारी रखेंगे। हम उन्हें भारतीय दौरे के लिए भी टीम में चाहते हैं।'

3 दिन पहले रविवार, 25 अगस्त को एक लीगल नोटिस में BCB से शाकिब को बांग्लादेश की नेशनल टीम से हटाने और पाकिस्तान दौरे से वापस बुलाने की मांग की गई थी। इस पर BCB प्रेसिडेंट ने बयान दिया है। फिलहाल, शाकिब अल हसन पाकिस्तान दौरे पर गई बांग्लादेश टीम का हिस्सा है। 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में 30 अगस्त से शुरू होगा। पहले मैच में बांग्लादेश ने 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

शाकिब पर लगा है हत्या का आरोप
डेली स्टार की रिपोर्ट अनुसार, रफिकुल इस्लाम ने कहा कि 5 अगस्त को उनका बेटा रुबेल अडाबार के रिंग रोड एरिया में विरोध कर रहा था। जिसमें रुबेल के साथ कई और भी स्टूडेंट्स शामिल थे। शाकिब समेत 147 लोगों पर इलजाम लगा कि उन्होंने आंदोलन करने वालों पर फायरिंग के आदेश दिए थे। साथ ही कई आरोपी फायरिंग करने वालों में भी शामिल थे।

गोलीबारी के दौरान रुबेल घायल हो गया था, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन 2 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पिता ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

हसीना की सरकार में मंत्री थे शाकिब
शाकिल इसी साल सांसद बने थे। वे शेख हसीना की सरकार में मंत्री थे। देश में हिसंक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। साथ ही उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा। हसीना के इस्तीफे के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में चीफ एडवाइजर का पद संभाला है।

7 अगस्त को हुई थी रुबेल की हत्या, कनाडा में थे शाकिब
PTI के अनुसार, रफिकुल इस्मला के बेटे रुबेल की हत्या 7 अगस्त को आंदोलन के दौरान हुई। FIR में शाकिब को आरोपी नंबर 27 या 28 बनाया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि शाकिब 5 अगस्त और प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में ही नहीं थे।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के दौरान शाकिब कनाडा गए थे। 26 जुलाई से 9 अगस्त तक कनाडा में हुई ग्लोबल टी-20 लीग में शाकिब ने हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं, 26 जुलाई से पहले वह अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट खेल रहे थे।

विवादों से शाकिब का गहरा नाता
बांग्लादेश का यह स्टार ऑलराउंडर अक्सर मैदान और मैदान के बाहर विवादों के चलते चर्चा में बना रहता है। इस साल अप्रैल महीने में उन्होंने ग्राउंड स्टाफ के साथ हाथापाई की थी। उसका फोन छीनने की कोशिश की थी और उसे थप्पड़ मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा वह मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों और अंपायर्स से भी कई बार भीड़ चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.