शेन वाटसन ने बताया दिया ऑस्ट्रेलिया को हराने का ब्रह्मास्त्र, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को करना होगा ये काम

Updated on 09-10-2024 01:22 PM
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने कहा कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम अगर अपने तेज गेंदबाजों का रोटेशन (सीरीज के दौरान गेंदबाजों में अदला-बदली करना) बेहतर तरीके से करे तो वह पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने की अधिक दावेदार होगी। भारत ने पिछले दो दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर मात दी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का आगामी दौरा 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से होगा।

वाटसन ने कहा, ‘भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के पास इस सीरीज को जीत दिलाने की क्षमता है। उनकी गेंदबाजी में पैनापन है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में लगातार पांच टेस्ट मैचों में ऐसा करने में सक्षम होने के लिए उन्हें सही तरीके से रोटेट करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के पास हर परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कुछ पिचों पर उन्हें उस तरह की मदद नहीं मिलेगी जैसी दुनिया के दूसरे हिस्से में मिलती है।’

वाटसन ने कहा, ‘कम मदद के बावजूद वे प्रभावी होंगे, लेकिन वे कितने प्रभावी होंगे यह परखना होगा।’ भारत को 2018-19 और 2020-21 में सीरीज में जीत दिलाने में चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी लेकिन वाटसन को नहीं लगता कि उनकी गैरमौजूदगी का टीम पर कोई असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘जब आप पुजारा के बारे में बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि वह कोई गलती नहीं करेंगे। आपने भारत के लिए कई अविश्वसनीय बल्लेबाज देखे हैं। इस में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैसे (यशस्वी) जायसवाल जैसे बल्लेबाज है जिनके पास बिना गलती किये तेजी से रन बनाने की क्षमता है।’

उन्होंने कहा, ‘वह प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों को आउट करने का मौका नहीं देते है। इस तरह के बल्लेबाज अगर ऑस्ट्रेलिया में आते हैं और आक्रामक तरीके से खेलते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं, तो वे अधिक प्रभाव डाल सकते हैं। इस तरह के बल्लेबाज मैच को तेजी से आगे बढ़ते है।’ उन्होंने कहा, ‘भारत के पास जिस क्षमता वाले बल्लेबाज हैं और उनके पास जो कौशल है, ऐसा कोई कारण नहीं है कि वे गेंदबाजों पर दबाव डालने में विफल रहेंगे। वे बिना गलती किये तेजी से रन बना सकते हैं।’

वॉटसन ने कहा कि भारत को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से भारत के पास ऐसी टीम है जिसके पास दबाव बनाने की क्षमता है। यह टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में बड़ी चुनौती दे सकती है। पिछली बार जब वे ऑस्ट्रेलिया में भिड़े थे, तो भारत ने बहुत अच्छा खेला था। पिछले दौरे से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.