शरद पवार बोले- MVA साथ मिलकर लड़ेगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

Updated on 01-07-2024 02:21 PM

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। I.N.D.I.A. ब्लॉक में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (SCP) और शिवसेना (UT) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में भी शामिल हैं।

रविवार (30 जून) को एनसीपी (SCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (UT) और उनकी पार्टी मिलकर इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दलों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे राज्य विधानसभा चुनावों में छोटे सहयोगियों के हितों की रक्षा करें, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में गठबंधन का हिस्सा थे।

वहीं, महाराष्ट्र में NDA की महायुति वाली सरकार के 2 साल पूरे होने पर राज्य के CM एकनाथ शिंदे पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे का जिक्र किया।

पवार ने कहा- राज्य की सरकार में बदलाव की जरूरत
पवार ने कहा- विपक्ष महाराष्ट्र के लोगों के सामने एक सामूहिक चेहरा रखेगा। राज्य में बदलाव की जरूरत है और इसे पूरा करना विपक्षी गठबंधन की नैतिक जिम्मेदारी है।

शरद पवार ने आगे कहा कि महाभारत में अर्जुन का लक्ष्य मछली की आंख थी, इसलिए हमारी नजरें महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों पर टिकी हैं।

कांग्रेस, एनसीपी (SCP) और शिवसेना (UBT) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में लोगों ने तीनों ही पार्टियों को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। लेकिन इन तीन पार्टियों की तरह वामपंथी दल, किसान और श्रमिक पार्टी (PWP) भी गठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन हम उन्हें लोकसभा में सीटें नहीं दे सके।

इन पार्टियों के हितों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव में इन पार्टियों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

एकनाथ शिंदे सरकार के पेश किए राज्य बजट पर पवार ने कहा कि अगर आप खाली जेब लेकर बाजार जाते हैं तो क्या होता है? यह कुछ दिनों की बात है, जल्द ही वास्तविकता सामने आ जाएगी।

महाराष्ट्र में NDA सरकार के 2 साल पूरे, CM ने लिखा- विचारधारा, विकास और विश्वास
वहीं, महाराष्ट्र में NDA वाली शिवसेना (शिंदे गुट), NCP (अजित गुट) और बीजेपी वाली सरकार के राज्य में दो साल पूरे हो गए। इस पर सूबे के सीएम एकनाथ शिंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की ।

उन्होंने लिखा, ''विचारधारा, विकास और विश्वास... आज हमारी सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवधि में महायुति सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। हमें बालासाहेब ठाकरे से शक्ति मिलती है और राज्य के आम लोगों का विश्वास हमारा मार्गदर्शक रहा है। इन 2 सालों में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हम पर भरोसा जताया और निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन दिया।''

शिंदे ने आगे लिखा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने हमारे सभी सहयोगियों के साथ मिलकर सहयोग दिया। हमारे राज्य के लोगों के प्यार और प्रोत्साहन, शिवसैनिकों के समर्थन और महायुति में पार्टियों के बीच बेहतरीन समन्वय की बदौलत हम अपने वादों को पूरा करने में सक्षम हुए हैं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र!

महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने ₹1500 कैश, किसानों को ₹5000 प्रति हेक्टेयर बोनस
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले 28 जून को NDA की एकनाथ शिंदे सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश किया था।

इसमें किसानों का बिजली बिल माफ, खेती के लिए 5 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस की घोषणा की गई है। गरीब परिवारों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त और 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए कैश देने की योजना शामिल है।

राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए वैट में 3% कटौती (24 से 21%) की घोषणा की है। इससे पेट्रोल में 65 पैसे और डीजल की कीमतों पर 2 रुपए की कमी होगी। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के लोगों को ही होगा।

राज्य में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP की गठबंधन सरकार है। इसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव होने की संभावना है। 

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा को मिली सिर्फ 9 सीटें, INDIA ब्लॉक ने बाजी मारी
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में बीजेपी 9 सीटों पर जीती। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। INDIA ब्लॉक में शामिल कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं। शिव सेना (UBT) 9 सीटों पर जीत चुकी है। NCP शरद चंद्र पवार ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। सांगली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.