जया बच्चन पर शत्रुघ्न सिन्हा का पलटवार सुन खूब बजी तालियां और सीटियां, पपाराजी के गंदे कपड़ों पर किया था कॉमेंट
Updated on
11-12-2025 02:49 PM
हाल ही में जया बच्चन का वो कॉमेंट काफी चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने पपाराजी के गंदे कपड़ों पर कॉमेंट किया था। एक इवेंट में जया बच्चन ने पपाराजी कल्चर की काफी कड़े शब्दों में आलोचना की थी और उनके एजुकेशन से लेकर उनके पहनावे पर भी सवाल उठाया था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने जया बच्चन की कही बातों से ठीक उल्टी बातें की हैं, जिसे एक्ट्रेस पर उनका पलटवार माना जा रहा है।
हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने जया बच्चन के बयान पर रिएक्शन दिया। एक्टर ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर वहां तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी।
'आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं'
शत्रुघ्न सिन्हा एक वीडियो क्लिप में कहते दिख रहे हैं, 'आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं। आप लोग बहुत अच्छे हैं।' इस दौरान वहां इवेंट में उनके साथ मौजूद पूनम ढिल्लों उनकी इस बात पर हंसने लगीं। वहीं वहां चारों तरफ हंसी भी गूंज उठी।
जया बच्चन ने कही थी ये बातें
बता दें कि हाल ही में एक इवेंट में जया बच्चन ने पपाराजी को लेकर कहा था, 'बाहर ये जो लोग टाइट, कपड़े पहने हुए और हाथों में मोबाइल फोन लिए हुए हैं। उन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने की वजह से वे आपकी तस्वीरें ले सकते हैं और जो पिक्चर कहते हैं। ये लोग किस तरह के हैं? कहां से आते हैं, किस तरह की शिक्षा है, क्या बैकग्राउंड है? ये कौन लोग हैं?'
अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती में दरार
यहां ये भी बता दें कि एक जमाने में अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ काम न करने की कसम खा ली। बताया जाता है कि जब अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की शादी की मिठाई भेजी तो शत्रुघ्न सिन्हा ने उसे दरवाजे से ही लौटा दिया था। अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा ने 70 के दशक में फिल्मी पर्दे पर जमकर राज किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनके बीच कुछ गलतफहमियां हुईं और इस जोड़ी ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था। शत्रुघ्न की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी इन बातों का उन्होंने जिक्र किया है। फिल्मों को लेकर कॉम्पिटिशन के अलावा ये भी कहा गया कि उनके बीच एक एक्ट्रेस की वजह से रिश्ता खराब हुआ था।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…