15 फीट हवा में उछलीं, आधी स्कूटी गायब... इंदौर में रॉंग साइड BMW ने लड़कियों को उड़ाया, मौत

Updated on 16-09-2024 10:23 AM
इंदौर: शहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार दो लड़कियां को टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मेला देखकर लौट रहीं थीं युवतियां


खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादौन प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेले में घूमने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थीं। सेंधव ने कहा, 'प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटर पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।'

परिवार की इकलौती कमाने वाली थी लक्ष्मी


लक्ष्मी तोमर के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी, क्योंकि उसके पिता का पिछले साल निधन हो गया था। मूल रूप से शिवपुरी निवासी लक्ष्मी इंदौर में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दीक्षा जादौन मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और वह इंदौर में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में कार्यरत थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना की गई। आरोपी कार ड्राइवर गजेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसने कुछ समय पहले ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी और वह टास्क यूएस कंपनी में काम करता है। आरोपी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए जल्दबाजी में केक लेकर गलत दिशा में जा रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.