शेफाली ने विमेंस टेस्ट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा:194 बॉल पर 200 रन बनाए. भारत ने 603 रन पर पारी घोषित की

Updated on 29-06-2024 12:27 PM

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है। भारत और अफ्रीका के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शुक्रवार 28 जून को अपने इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। यह तीनों फॉर्मेट में उनकी पहली शतकीय पारी रही। उन्होंने 197 बॉल पर 205 रन की पारी खेली। हालांकि, शेफाली ने अपनी डबल सेंचुरी 194 बॉल पर ही पूरी कर ली थी।

यह विमेंस टेस्ट का सबसे तेज दोहरा शतक है। पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के नाम था। उन्होंने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 248 बॉल पर दोहरा शतक जड़ा था और 256 बॉल पर 210 रन बनाए थे।

वहीं, स्मृति मंधाना ने भी 149 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड डबल सेंचुरी पार्टनरशिप हुई। मैच के दूसरे दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 603 रन पर पारी घोषित की।

शेफाली ने एक टेस्ट इंनिंग्स में जड़े सबसे ज्यादा छक्के
शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में 8 छक्के और 23 चौके लगाए। विमेंस टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी ने एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए। उनसे पहले एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड एलिस हीली के नाम था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 2 सिक्स लगाए थे। वहीं, 205 की इस पारी के 140 रन बाउंड्री से आए। यह भारत की ओर से एक इंनिंग में बाउंड्री से आने वाले सबसे ज्यादा रन रहे।

मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट लिए की सबसे बड़ी साझेदारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 312 गेंदों में 292 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की किरन बलूच और साजिदा शाह के नाम था। उन्होंने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में 241 रन की साझेदारी की थी। भारत के लिए यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारत, दूसरे सेशन के बाद स्कोर 334/2 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहली बल्लेबाजी चुनी। टीम ने दो सेशन खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए। स्मृति मंधाना 149 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, सथीष शुभा ने 15 रन बनाए।

भारत ने वनडे सीरीज में अफ्रीका को किया था क्लीन स्वीप
टेस्ट से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई। भारत ने अफ्रीका को 3-0 से हराया। इस सीरीज में भी कई रिकॉर्ड्स बने। स्मृति मंधाना ने लगातार दो मुकाबलों में शतकीय पारी खेली। वहीं, दूसरे वनडे में पहली बार एक मुकाबले में 4 महिला खिलाड़ियों ने शतक बनाए।

5 जुलाई से शुरू होगी टी-20 सीरीज
साउथ अफ्रीका के भारत दौरे में तीन वनडे, एक टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले की सीरीज खेली जानी है। दोनों के बीच 5 जुलाई को शाम 7 बजे पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच 7 जुलाई और तीसरा 9 जुलाई को खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.