गाजियाबाद में एयरबेस के सेफ हाउस में शेख हसीना:बेटी भी कर सकती है मुलाकात

Updated on 06-08-2024 12:31 PM

बांग्लादेश छोड़कर आईं पूर्व PM शेख हसीना ने नाइट स्टे दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर किया। वो मंगलवार सुबह तक भी भारतीय वायुसेना के सेफ हाउस में मौजूद हैं। उनकी सुरक्षा में गरुण कमांडो लगे हुए हैं।

सोमवार देर रात खबरें आईं कि शेख हसीना रात एक बजे के आसपास अज्ञात स्थान के लिए निकल सकती हैं। इसके बाद ये खबरें आईं कि उन्हें यहां तक लेकर आए बांग्लादेश वायुसेना के विमान C 130 सुपर हरक्यूलिस को पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस पर तब तक पार्क किया जाएगा, जब तक शेख हसीना की आगे की यात्रा की मंजूरी नहीं मिल जाती।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह यूपी पुलिस के अधिकारी हिंडन एयरबेस पहुंचे। साथ में 2 VVIP गांड़ियां एयरबेस के अंदर गईं हैं।

VVIP गाड़ियों का मूवमेंट बढ़ा
हिंडन एयरबेस पर कई VVIP गाड़ियों का मूवमेंट बढ़ा है। अभी कुछ देर पहले काले रंग की कई गाड़ियां एयरबेस के मुख्य गेट से अंदर की तरफ जाती देखी गई हैं। कुछ लोग बता रहे हैं कि ये गाड़ियां बांग्लादेश दूतावास की भी हो सकती हैं।

सूचना ये भी है कि शेख हसीना की बेटी दोपहर ढाई बजे के आसपास उनसे मुलाकात करने के लिए हिंडन एयरबेस पहुंच सकती हैं। उनकी बेटी इस वक्त दिल्ली में मौजूद बताई गई हैं।

सुबह 9 बजे जिस विमान ने हिंडन एयरबेस से ढाका के लिए उड़ान भरी थी, उसमें 7 मिलिट्री पर्सनल थे। शेख हसीना अभी तक यहां एयरबेस के सेफ हाउस में मौजूद हैं

क्लीयरेंस नहीं मिलने से आगे की यात्रा अटकी
बता दें कि शेख हसीना के विमान ने सोमवार शाम 5 बजकर 36 मिनट पर गाजियाबाद में भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरबेस पर लैंड किया था। तब से शेख हसीना एयरबेस पर ही सेफ हाउस में मौजूद हैं।

सूत्रों का कहना है कि वे लंदन जाने की तैयारी में हैं, लेकिन क्लीयरेंस नहीं मिलने से उनकी आगे जाने की यात्रा अटकी हुई है। सोमवार शाम में हिंडन एयरबेस पर NSA अजीत डोभाल ने भी मुलाकात की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना दिल्ली से लंदन रवाना हो सकती हैं। उसके बाद वह फिनलैंड या दूसरे देश जा सकती हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है।

राफेल ने दी बांग्लादेश के विमान को सुरक्षा
शेख हसीना के विमान ने जैसे ही भारत के एयर स्पेस में एंट्री की, वैसे ही पूरी सिक्योरिटी प्रदान की गई। सूत्रों के अनुसार, 101 स्क्वाड्रन हाशीमारा एयरबेस से दो भारतीय राफेल विमानों ने शेख हसीना के C 130 सुपर हरक्यूलिस को सुरक्षा दी। भारत में दिल्ली की तरफ बढ़ने और बाकी जमीनी स्थिति पर खुद NSA ने नजर रखी।

हिंडन एयरबेस पर इस विमान की पार्किंग के लिए C 17 ग्लोबमास्टर विमान वाले हैंगर पर खाली जगह पहले से ही तैयार की हुई थी। खुद शेख हसीना के स्वागत के लिए कमांडर संजय अरोड़ा एयरबेस पर मौजूद थे।

शेख हसीना के साथ उनकी बहन रेहाना भी मौजूद
NSA अजीत डोभाल हिंडन एयरबेस से दिल्ली रवाना हो गए हैं। अब वे दिल्ली पहुंचकर PM मोदी को अपडेट कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शेख हसीना को एयरबेस पर सुरक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हिंसक माहौल के चलते शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। उनकी बहन रेहाना भी उनके साथ हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.