'बिग बॉस 18' में धमाल मचाएंगी शिल्पा शिरोडकर, रिश्ते में महेश बाबू की साली, रह चुकी हैं मिस इंडिया
Updated on
24-09-2024 05:42 PM
'बिग बॉस 18' के प्रीमियर में बस चंद दिन ही बाकी हैं। 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस बार 'बिग बॉस' में 18 कंटेस्टेंट्स एंट्री करेंगे। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म हो चुके हैं, वहीं कुछ के साथ बातचीत जारी है। इसी बीच शिल्पा शिरोडकर का भी नाम सामने आया है। वह भी 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेंगी। शिल्पा, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर भी बहन हैं। यहां जानिए शिल्पा शिरोडकर के बारे में सब:
Shilpa Shirodkar एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की छोटी बहन हैं। वह मिस इंडिया 1992 रही हैं और साल 1993 में बहन नम्रता शिरोडकर ने मिस इंडिया का ताज जीता था। शिल्पा और नम्रता 30 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शिरोडकर की पोतियां हैं। वहीं, मां वनीता भी जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं।
महेश बाबू की साली, नम्रता शिरोडकर की बहन
शिल्पा शिरोडकर रिश्ते में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की साली हैं। बहन नम्रता की शादी महेश बाबू से हुई है। शिल्पा ने साल 1989 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'भ्रष्टाचार' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में कीं, जिनमें 'खुदा गवाह', 'मृत्युदंड', 'बेवफा सनम', 'गोपी किशन' और 'आंखें' जैसे नाम शामिल हैं।
24 साल से एक्टिंग से दूर
शिल्पा शिरोडकर साल 2000 तक फिल्मों में काम किया और फिर एक्टिंग से दूर हो गईं। साल 2020 में उन्होंने 'गन्स ऑफ बनारस' से वापसी करने की कोशिश की, पर फिल्म डिले हो गई। यानी एक तरह से शिल्पा शिरोडकर 24 साल से एक्टिंग से दूर हैं।
शादी करके चली गई थीं विदेश, पति हैं बैंकर
शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 में आखिरी फिल्म 'गजगामिनी' करने के बाद शादी कर ली और पति अप्रेश रंजीत के साथ एक साल के लिए नीदरलैंड्स चली गई थीं। उनके पति एक बैंकर हैं। फिर दो साल के लिए वह न्यू जीलैंड में रहीं। शिल्पा बेटी अनुष्का की मां बनीं और फिर परिवार संग लंदन में बस गईं। हालांकि, साल 2011 में वह वापस इंडिया लौट आईं।
विदेश में बन गई थीं हेयरड्रेसर
शिल्पा शिरोडकर ने साल 2016 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि ऑकलैंड में रहने के दौरान उन्होंने विंटर्स हेयरड्रेसिंग अकेडमी से हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया। इसके बाद वह हेयरड्रेसर बन गईं। इसके बाद उन्होंने दो साल तक क्रेडिट कंट्रोलर के तौर पर काम किया।
इंडस्ट्री के लोग बुलाते थे 'मोटी'
शिल्पा शिरोडकर ने 'ईटाइम्स' को बताया था कि वह शाहरुख खान के साथ 'छैयां छैयां' गाने में नजर आने वाली थीं। फराह खान ने पहले उन्हें ही अप्रोच किया था। पर उन्हें शिल्पा मोटी लगीं और मलाइका को साइन कर लिया। शिल्पा शिरोडकर ने कहा था कि अगर वह अब 2023 में डेब्यू करतीं, तो पता नहीं लोग किस नाम से बुलाते, क्योंकि 90s में सब उन्हें मोटी बुलाते थे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…