शिवकुमार बोले- मैंने भाजपा की टांग खींचने की कोशिश की:मैं जन्मजात कांग्रेसी, कांग्रेसी ही मरूंगा

Updated on 26-08-2025 02:01 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रार्थना वंदना गाने को लेकर विवाद के बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को फिर से सफाई दी। उन्होंने कहा- 'मैंने उनकी (भाजपा) टांग खींचने की कोशिश की थी। मेरे कुछ दोस्त इसका राजनीतिक दुरुपयोग करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।'

शिवकुमार ने कहा- 'मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और एक कांग्रेसी के रूप में ही मरूंगा। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के प्रति मेरी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। अगर कांग्रेसियों और इंडिया ब्लॉक को मेरी टिप्पणी से ठेस पहुंची है, तो मुझे दुख है। मैं सबसे माफी मांगना चाहता हूं।'

दरअसल, डीके शिवकुमार ने 21 अगस्त को विधानसभा के अंदर RSS की प्रार्थना गीत 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे' की कुछ लाइनें गाई थीं। इसके बाद कांग्रेस से उनकी तनातनी की अटकलें तेज हो गई थीं। कहा जा रहा था कि वे कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

शिवकुमार ने बहस के दौरान संघ प्रार्थना गाई थी 

कर्नाटक विधानसभा में 21 अगस्त को चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ (4 जून) पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान विधानसभा में भाजपा विधायक आर अशोक ने शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार को RCB भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

इस पर डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा कि उन्हें भाजपा की चालों के बारे में सब पता है। फिर उन्होंने भाजपा विधायक के साथ बहस के दौरान RSS की प्रार्थना 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे' की 2 लाइनें गा दीं। इस दौरान कांग्रेस खेमे के साथ-साथ विपक्ष भी चौंका गया। सोशल मीडिया पर शिवकुमार का यह वीडियो वायरल भी हो गया।

शिवकुमार ने अगले दिन कहा था- मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं

शिवकुमार ने 22 अगस्त को मामले पर अपनी सफाई दी थी। उनसे विधानसभा के बाहर जब पूछा गया कि क्या विधानसभा में RSS वंदना पढ़ना किसी तरह का संकेत था, तो उन्होंने कहा कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मेरा खून मेरा जीवन, सब कुछ कांग्रेस में है। मैं पूरी ताकत से कांग्रेस का नेतृत्व करूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.