शिवराज सिंह चौहान को राहुल गांधी पर आया गुस्सा, बोले- ‘विदेश में देश की छवि खराब करना देशद्रोह’

Updated on 10-09-2024 01:26 PM

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश विरोधी बातें कह रहे हैं। यह देश की छवि खराब करने की कोशिश है। राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं।


बता दें, राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं और सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा। साथ ही देश की न्याय व्यवस्था, मीडिया और चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।


राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा, देश में हुआ आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था। यदि निष्पक्ष होता तो भाजपा को 246 सीट नहीं मिलती। यह चुनाव नियंत्रित था। हमारे पास निष्पक्ष खेल का मैदान नहीं था। हमारे खाते बंद कर दिए गए। तमाम संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा था।


शिवराज सिंह चौहान का जवाब


राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी लगातार हार के बाद कुंठित मानसिकता के हो गए हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि वे नेता प्रतिपक्ष है।


शिवराज ने याद दिलाया कि नरसिम्हा राव की सरकार के समय अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष थे। अटल जी जब भी विदेश जाते, भारत की बात करते थे। उन्होंने कभी देश की छवि खराब करने वाली बात नहीं कही। राहुल गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी की बुराई करते-करते देश के ही खिलाफ बोलने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.