'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण के लिए शोभिता धुलिपाला ने दी आवाज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई ये बात

Updated on 01-07-2024 05:22 PM
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा डाला है। फिल्म ने केवल 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया है। इस फिल्म ने देशभर में करीब 309 करोड़ रुपये कमाई की है और सबसे अधिक तेलुगू भाषा में इसने कलेक्शन किया है। यहां बता दें कि इस फिल्म के तेलुगू भाषा के लिए दीपिका पादुकोण के डायलॉग्स शोभिता धुलिपाला ने डब किए हैं। यानी तेलुगू में दीपिका को जब आप डायलॉग बोलते सुनेंगे तो वो दरअस शोभिता की आवाज है।

इस साल को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पांच भाषाओं में रिलीज हुई है जिसमें तेलुगू , हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम हैं। फिल्म ने सबसे अधिक तेलुगू और हिन्दी में कमाई की है। रविवार तक इस फिल्म ने तेलुगू में 167.5 करोड़ और हिन्दी में 111.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम सुमति है और तेलुगू में शोभिता उनकी आवाज बनी हैं।

शोभिता की मातृभाषा है तेलुगू

बता दें कि तेलुगू उनकी मातृभाषा है और यही वजह है कि उनके डायलॉग की बारीकियां फिल्म की कहानी की गहराई से आसानी से जोड़ती हैं। शोभिता ने इंस्टाग्राम पर सोमवार सुबह ये जानकारी शेयर की है।

शोभिता ने शेयर की है तस्वीर

शोभिता ने सोमवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्होंने क्रेडिट रोल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जहां उनका नाम लिखा दिख रहा है। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर नाग अश्विन का आभार जताया है और इसी के साथ दिल वाले इमोजी के साथ 'स्वीटेस्ट' लिखा है।

क्या है 'कल्कि 2898 एडी' की कहानी

ये फिल्म दर्शकों को आनेवाले की सौ सालों के आगे लेकर जाती है। वहीं इसका कलेक्शन महाभारत काल से जुड़ा है जिसमें भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की कहानी के इर्द-गिर्द ये पूरी फिल्म का ताना-बाना है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया है, जो बेहद दमदार है। यही वजह है कि काफी सारे लोग इसे प्रभास की फिल्म नहीं बल्कि अमिताभ की फिल्म कह रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.