फवाद खान और सनम सईद को झटका! यूट्यूब पर बैन हुआ नया शो 'बरजख', जानिए पड़ोसी मुल्क में क्यों मचा है हल्ला

Updated on 06-08-2024 05:45 PM
'जिंदगी गुलजार है' के तकरीबन 12 साल बाद फवाद खान और सनम सईद 'बरजख' सीरियल में साथ नजर आए। इस शो के अभी 6 एपिसोड ही रिलीज हुए और जमकर हंगामा हो रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है कि टीवी चैनल और मेकर्स ने मिलकर बड़ा फैसला लिया है। इस शो को यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।फवाद खान ने 19 मार्च 2023 को अपने शो 'Barzakh' का ऐलान किया था। इसका फर्स्ट लुक शेयर किया था। ये शो 19 जुलाई 2024 से जिंदगी चैनल पर शुरू हुआ। इसके एपिसोट OTT प्लेटफॉर्म जी5 और जिंदगी चैनल के यूट्यूब पर हैं।

'बरजख' को लेकर बवाल क्यों?

असीम अब्बासी के डायरेक्शन में बने इस शो के 6 एपिसोड आने के बाद पड़ोसी मुल्क में तहलका मच गया है। इस शो में बोल्ड सीन्स हैं। गे कपल्स के बीच ऐसा रोमांस दिखाया गया है कि सबके होश उड़ गए हैं। मेकर्स पर देश का कल्चर बिगाड़ने और भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है।

'बरजख' को यूट्यूब पर कर दिया बैन!

इतने हो-हल्ले के बाद शो के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इसे यूट्यूब पर बैन कर दिया है। पोस्ट में लिखा गया है, 'हम, जिंदगी और टीम बरजख में... शो को मिले अटूट प्यार और समर्थन के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ये एक ऐसा शो है, जो हर जगह के लोगों को एक साथ लाने के लिए बनाया गया था। लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा जन भावना के मद्देनजर हमने 9 अगस्त 2024 से YouTube पाकिस्तान से 'बरजख' को स्वेच्छा से वापस लेने का निर्णय लिया है।'

पाकिस्तानी आवाम को अभी भी नहीं मिला सुकून?

यूट्यूब पर इस शो को बैन करने के बाद भी पाकिस्तानी आवाम को चैन नहीं मिला है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'इसे इंटरनेशनली बैन करना चाहिए।' कुछ लोग मेकर्स का सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने कॉमेंट किया, 'पाकिस्तानी दर्शकों, आसिम अब्बासी आपके सिनेमा को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे थे, वे एक बेहतरीन निर्देशक हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.