हिट मशीन यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म 'भोज' की शूटिंग गोरखपुर में शुरू, सेट पर हुआ पूजा-पाठ और हवन
Updated on
29-08-2024 05:40 PM
वैसे तो 'भोज' एक ऐसा शब्द है जिसके मायने अनेक हो जाते हैं। 'भोज' शब्द से भोजपुरी भाषा की सम्पूर्णता होती है तो कई बार हम ग्रामीण इलाकों में इस भोज शब्द को खुशियों से जोड़कर उसे पारिवारिक सामाजिक समारोह में बदल देते हैं। भोज खाने वाला सामूहिक उत्सव भी है और भोज से जुड़ा भोजपुर जिला का नाम भी है। वहीं भोजपत्र में भी भोज है तो अब शायद यही इसी में से किसी एक भोज को आधार बनाकर इस फ़िल्म के पटकथा की संरचना की गई है। फ़िल्म के कन्टेन्ट को लेकर निर्देशक का मानना है की इस भोज शब्द में छिपे रहस्य को तब तक रिवील ना किया जाए जबतक दर्शकों का अनुमान इसके विषय मे सटीक नहीं बैठता। इसीलिये यहां से उन्होंने भोज की महिमा बताने के लिए समाज मे भोज नाम से फ़िल्म ही बनाने का निर्णय ले डाला।
फ़िल्म 'भोज' के निर्देशक चंदन सिंह का मानना है की यह भोज समाजिक विषयों को इंगित करती हुई एक बेहतरीन मनोरंजक फ़िल्म साबित होगी। फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में शुरू हो गई है। इसी गोरखपुर और आसपास के इलाकों में आगामी 20 से 25 दिनों तक फ़िल्म 'भोज' की शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में कुल सात बेहतरीन कर्णप्रिय गाने हैं जिन्हें संगीत और गीत का अच्छा सम्मिश्रण मिला हुआ है। फ़िल्म 'भोज' में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कुछ बेहतरीन जाने माने चेहरे काम कर रहे हैं जिन्होंने इस फ़िल्म के विषय वस्तु को लेकर काफी सकारात्मक रुख अपनाया हुआ है और कहते हैं कि इस तरह की सामाजिक विषयों पर लगातार फिल्में बनती रहनी चाहिए।
समाज को ध्यान में रखकर बनाई गई 'भोज'
मनोरंजन के लिए तो हर कोई फिल्में बनाता है लेकिन समाजिक विषयों को ध्यान में रखकर यदि आप मनोरंजन से भरपूर फिल्में बनाते हैं तो इसके मायने बदल जाते हैं और लोगों के मन मे आपकी एक अलग छवि बनती है। सेफसी अंचन ग्रुप के बैनर तले बन रही फिल्म भोज के निर्देशक हैं चंदन सिंह व इपी हैं निजाम खान, फ़िल्म के लेखक हैं अनिल विश्वकर्मा, संगीत: अमन श्लोक का है तो वहीं डी.ओ.पी: हैं साहिल जे अंसारी, कॉस्ट्यूम डिजाइनर विद्या विष्णु, कोरियोग्राफर: महेश आचार्य, एडिटर होंगे गोविंद दुबे, डीआई: रोहित, एक्शन मास्टर - दिलीप यादव, पार्श्व संगीत राजेश का है।
भोजपुरी फिल्म 'भोज' की कास्ट
फ़िल्म 'भोज' के कलाकार हैं यामिनी सिंह, डॉ महेश कुमार, अवधेश मिश्रा, बीना पांडे, सुबोध सेठ, महेश आचार्य, मनोज द्विवेदी, प्रेम दुबे, समर्थ चतुर्वेदी, नेहा सिंह, रंभा साहनी और संजय शर्मा।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…