श्रेयस अय्यर का रणजी ट्रॉफी में कमाल, तेज तर्रार शतक से आलोचकों को दिया मुंह तोड़ जवाब

Updated on 19-10-2024 02:31 PM
मुंबई: भारतीय टीम के अनुभवी मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस वक्त भारत की टेस्ट और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। वनडे में उन्हें आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए देखा गया था। हालांकि उनके फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे थे। अब श्रेयस ने रणजी ट्रॉफी में आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए कमाल का शतक जड़ा। अय्यर ने 131 गेंदों में सेंचुरी ठोकी। बता दें कि अय्यर अब भी नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

दलीप ट्रॉफी में भी टच में नजर आए थे अय्यर

हाल ही में खेली गई दलीप ट्रॉफी में भी श्रेयस अय्यर रंग में तो नजर आए थे। लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 3 मैचों में 2 अर्धशतक ठोके थे। इसके अलावा ईरानी कप में भी अय्यर ने 1 फिफ्टी लगाई थी।

श्रेयस अय्यर का इंटरनेशनल करियर

29 साल के श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अब तक 14 टेस्ट, 62 वनडे और 51 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 811, वनडे में 2421 तो टी20 में 1104 रन हैं। अय्यर ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं।

कुछ ऐसा चल रहा मैच का हाल

महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला इतना असरदार साबित नहीं हुआ। महाराष्ट्र सिर्फ 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद मुंबई के 17 साल के ओपनर आयुष म्हात्रे ने कमाल कर दिया। उन्होंने शतक जड़ते हुए 176 रन की गजब पारी खेली। आयुष ने अपनी पारी में 22 चौके और 4 छक्के लगाए। खबर लिखने तक मुंबई का स्कोर इस वक्त 5 विकेट पर 353 रन है और उनके पास 227 रन की लीड है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.