Shubman Gill की छक्के वाली 'सेंचुरी', एक-दो नहीं कई रिकॉर्ड धराशायी, खूब चला रहा 'प्रिंस' का बल्ला

Updated on 21-09-2024 11:57 AM
चेन्नई: शुभमन गिल पर अक्सर अनिरंतरता के आरोप लगते रहे हैं। जो लोग उन्हें भविष्य का कप्तान कहते हैं, वही ये भी कहने से नहीं चूकते कि गिल का बल्ला ऑन-ऑफ होते रहता है। मगर आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। गिल दूसरी पारी के खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में भी उन्होंने एकबार फिर ये बात साबित कर दी।

लगातार पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में 50+ स्कोर

मैच की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोका और अब वह तेजी से अपने शतक की ओर भी जा रहे हैं। यह लगातार पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उनके बल्ले से निकला 50+ स्कोर है। अपनी इस पारी में गिल ने डिफेंस और अटैक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिखाया। अच्छी गेंदों को पूरी तरह सम्मान दिया तो खराब गेंदों पर कड़े प्रहार किए।

2023 के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन

इस अर्धशतक के बाद शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह 2023 के बाद से वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर है। गिल ने 76 पारियों में 3008 रन बना लिए। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 14 अर्धशतक जमाए। उनके पीछे श्रीलंका के कुसल मेंडिस (2851), रोहित शर्मा (भारत), ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), पाथुम निसंका (श्रीलंका), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) खड़े हैं।

छक्के का 'शतक'शुभमन गिल ने 30वें ओवर की दो गेंदों पर दो छक्के मारकर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सिक्स की स्पेशल सेंचुरी भी जमा ली। टीम इंडिया के 'प्रिंस' ने वनडे में 52 और टी-20 में 22 छक्के मारे हैं। अब गिल ने 26* टेस्ट शतक ठोक दिए हैं जिसकी गिनती जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.