ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के नए वर्जन के लिए शटडाउन

Updated on 29-08-2024 12:42 PM

मप्र के सभी विभागों की 200 से ज्यादा शाखाओं में इस्तेमाल हो रहे ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए 5 दिन का शटडाउन लिया गया है। इससे नेशनल इन्फरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) से जुड़ी हर वेबसाइट में सर्वर डाउन हो गए हैं। आरटीओ दफ्तरों में फीस जमा करने, एम्स में पर्ची कटने, पुलिस वेरिफिकेशन, आधार सेंटर्स से जुड़े काम और स्मार्ट सिटी का ई-ऑफिस समेत अन्य विभागों में काम अटक गए हैं। बुधवार से शुरू हुआ शटडाउन अगले 5 कार्य दिवस तक रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टर्स को सूचना देकर वैकल्पिक इंतजाम करने को कहा है। इन पांच दिनों में ई-ऑफिस की सभी सुविधाएं जैसे ई-फाइल, ई-लीव, ई-टूर और केएमएस काम नहीं करेंगी। दरअसल, सॉफ्टवेयर को वर्जन-7 में अपग्रेड किया जा रहा है। पुराने वर्जन में वायरस का खतरा बना था। दावा है कि नए वर्जन से ई-ऑफिस पर काम करने की रफ्तार बढ़ जाएगी। साथ ही पुरानी फाइल तलाशना भी आसान हो जाएगा।

ई-ऑफिस पर जारी नहीं हुआ सीएम का प्रोग्राम

ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का नया वर्जन लाने की कवायद के बीच ऐसे विभागों में तकनीकी परेशानी शुरू हो गई है, जो पूरी तरह ई-ऑफिस पर शिफ्ट हो गए थे। ऐसे विभागों में भोपाल पुलिस और भोपाल स्मार्ट सिटी भी शामिल है। सबसे ज्यादा परेशानी पुलिस का ई-ऑफिस सिस्टम बंद होने से आ रही है। भोपाल पुलिस के पास रोजाना करीब 20 धरना-प्रदर्शन के आवेदन और 50 से ज्यादा डाक ई-ऑफिस पर ही आती हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री का प्रोग्राम, इसके लिए ड्यूटी चार्ट भी इसी पर अपलोड किया जाता है। अगले पांच दिन तक ई-ऑफिस बंद रहने के कारण सभी विभागों ने इस तरह के पूरे काम पुराने ढर्रे यानी ई-मेल या वॉट्सएप पर करने शुरू कर दिए हैं।

शटडाउन का असर

एम्स सुबह एक घंटे नहीं चला सर्वर, मरीज हुए परेशान

एम्स में सुबह नौ बजे से करीब 10 बजे तक सर्वर डाउन रहा। ऐसे में सुबह ओपीडी और फीस काउंटर पर पहुंचे मरीजों को पर्चा बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। इलाज के लिए करीब घंटेभर तक अ​तिरिक्त इंतजार करना पड़ा।

कैरेक्टर वेरिफिकेशन की भी पुरानी प्रक्रिया
भोपाल पुलिस की इंटेलीजेंस शाखा के पास रोजाना करीब 20 ऑनलाइन आवेदन कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। ऐसे ही धरना-प्रदर्शन की सूचना, कानून व्यवस्था का ड्यूटी चार्ट, ई-फाइल्स जैसे काम भी ई-ऑफिस पर ही शिफ्ट हो चुके हैं। बुधवार को ये सभी काम तकरीबन पूरी तरह से बंद हो गए। यहां तक कि मुख्यमंत्री या अन्य वीआईपी के शहर में आने-जाने के प्रोग्राम भी ई-ऑफिस पर जारी नहीं हो पाए।

आरटीओ में फीस कटाने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा
आरटीओ में दोपहर में 12 से 2 बजे तक सर्वर डाउन रहा। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो अपने कामों के लिए फीस कटाने पहुंचे थे। सामान्य तौर पर इसमें पांच मिनट लगते हैं, लेकिन एक से दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

नगरीय विकास विभाग की ई-मेल सेवा प्रभावित हुई
संचालनालय नगरीय विकास एवं विकास में भी इसका असर दिखा। हालांकि, ये सॉफ्टवेयर एनआईसी से नहीं जुड़ा है। लेकिन विभाग की ई-मेल सुविधा एनआईसी से ही संचालित होती है। इसलिए ई-मेल के आदान-प्रदान में परेशानी हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.