सिद्धू मूसेवाला की बरसी, मां छोटे भाई को लेकर पहुंचीं:हत्या के बाद 8 गाने रिलीज, पिता चुनाव लड़ रहे, हत्यारे सजा से दूर

Updated on 29-05-2025 12:53 PM

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज (29 मई) तीसरी बरसी है। इस मौके पर मानसा जिले के मूसा गांव में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है, जिसमें पाठ शुरू हो गया है।

श्रद्धांजलि सभा में मूसेवाला की मां चरण कौर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप को गोद में लेकर पहुंचीं। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं। सभा में आने से पहले उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी, जिसमें लिखा -

QuoteImage

हम अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

QuoteImage

इससे पहले ही सोशल मीडिया पर #JusticeForSidhu और #LegendsNeverDie ट्रेंड करने लगा था। इधर, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं। उनके पिता चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं और सिद्धू के फैंस हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।

चरण कौर ने बेटे के नाम यह पोस्ट लिखी सभा में जाने से पहले सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने लिखा- सिद्धू, कभी तू जन्म लेकर 3 दिनों, 3 महीनों और 3 वर्षों का हुआ था। हमारी जिंदगी में तेरी दस्तक ने हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति को बढ़ा दिया था। हमने हर मुश्किल तेरा चेहरा देख कर हंस-हंस कर पार की, लेकिन आज तेरी तस्वीरों के साथ बात करते हुए 3 साल बीत चुके हैं। तेरे इंसाफ का इंतजार करते हुए भी।

उन्होंने आगे लिखा- इन 3 सालों में जब कभी इंसाफ मिलने की कोई एक किरण दिखाई दी, उसी समय उसे वहां बुरी तरह तोड़ा भी गया। इन 3 सालों में हमारे केस से संबंधित सोशल मीडिया पर बहुत आपत्तिजनक चीजें हुई हैं। इससे हमारी सख्त कार्रवाई की उम्मीद तक बेकार गई। बेटा फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हम अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.