सिंगापुर की धर्मगुरु को साढ़े दस साल की जेल:भक्तों से 43 करोड़ रुपए ठगे, आदेश न मानने पर उनके दांत निकलवाए, कैंची से मारा

Updated on 01-07-2024 02:33 PM

सिंगापुर की धर्मगुरु वू मे हो (54) को साढ़े दस साल जेल की सजा हुई है। कोर्ट ने उन्हें अपने भक्तों के साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें चोट पहुंचाने समेत 5 आरोपों में दोषी पाया। वू मे हो पर आरोप है कि वह अपने भक्तों का ब्रेनवॉश कर उन्हें बताती थी कि वह एक देवी है।

अगर भक्त उसके आदेश का पालन नहीं करते तो हो उन्हें क्रूर सजा देती थी। वह भक्तों को उनका मल खिलाती थी और प्लास से उनके दांत निकालने को कहती थी। यही नहीं, वह भक्तों पर कैंची से वार करती थी और उन्हें इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने को भी कहती थी।

सिंगापुर के न्यूज चैनल CNA की रिपोर्ट के मुताबिक, वू मे हो खुद को भारतीय धर्मगुरु श्री शक्ति नारायणी अम्मा का भक्त बताती है। श्री शक्ति नारायणी अम्मा के भक्त उनको देवी नारायणी का पहला ज्ञात अवतार बताते हैं। वू मे हो सिंगापुर में साल 2012 से 30 भक्तों के समूह वाला एक आश्रम चला रही है। लोग उस पर विश्वास करें, इसके लिए वह हमेशा देवी जैसी साड़ी और मेकअप करके रहती है।

वू मे हो 2012 में श्री शक्ति नारायणी अम्मा से जुड़ी
वू मे हो साल 2012 में ही श्री शक्ति नारायणी अम्मा से सीधे तौर पर जुड़ी थी। इस दौरान उसने देवताओं और आत्माओं से बात करने वाली देवी के रूप में खुद की पहचान बनानी शुरू की। इसके बाद उसने अपने भक्तों से खुद को भगवान कहने को कहा।

कोर्ट में वू मे हो के भक्तों ने बताया कि हम अपनी बीमारियां ठीक करने और जीवन बेहतर करने के लिए उसके पास जाते थे। इसी दौरान वू मे हो लोगों से पैसे मांगती थी। वह कहती थी कि उन्हें अपने ‘बुरे कर्म’ को साफ करने के लिए भारत में अम्मा को पैसे भेजने होंगे। इस तरह वू ने भक्तों से 43 करोड़ रुपए ठगे।

वू का दावा- दान का पैसा भारत में गायों की देखरेख, मंदिर और स्कूल बनाने पर खर्च किया
वू ने दावा किया कि दान के पैसे को भारत में गायों की देखरेख, मंदिर और स्कूल बनाने के लिए खर्च करती है। 10 भक्तों ने वू पर आरोप लगाया कि उनसे जरूरी सामान खरीदने को कहा, खाना बनवाया, घर की सफाई करवाई और घूमने के लिए गाड़ियों का इंतजाम करने को मजबूर किया।

वू के भक्तों ने उस पर 2020 की शुरुआत में मारपीट का पहला केस दर्ज किया था, जिसके बाद अक्टूबर 2020 में उसे गिरफ्तार किया गया। पहचान न जाहिर करने की शर्त पर वू की एक भक्त ने बताया कि मैंने उसके साथ 2019 में काम किया था। एक त्योहार के दौरान वू ने मुझ पर 5 केन (टीन के डब्बों) से हमला कर दिया, जिसके बाद मेरे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, एक आंख भी फूट गई।

महिला भक्त ने ये भी बताया, 'जब मैंने वू को अपने दर्द के बारे में बताया तो मुझे एक ‘पवित्र जल’ पीने और आंखों में डालने को कहा। उसने मुझे सूरज की ओर देखने का आदेश दिया, जिससे मेरी आंख खराब हो गई।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.