स्मृति ईरानी को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सेट पर मिली Z+ सिक्योरिटी, इन 3 को छोड़ सबके मोबाइल होंगे टैप
Updated on
31-05-2025 02:50 PM
एकता कपूर का सबसे पॉप्युलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। खबर है कि इसका सीजन 2 जल्द ही आने वाला है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है, ऐसा दावा किया जा रहा है। साथ ही इसमें स्मृति ईरानी कमबैक कर रही हैं। जिन्होंने शो में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्हें सेट पर जेड प्लस सिक्योरिटी मिल गई है।
'इंडिया फोरम' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' की शूटिंग शुरू हो गई है और सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मोबाइल फोन की टैपिंग की जाएगी। पोर्टल ने सोर्स के हवाले से बताया है कि अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी और एकता कपूर को छोड़कर सेट पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन की टैपिंग की जाएगी। सभी को अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया जाएगा।
स्मृति ईरानी को मिली Z+ सिक्योरिटी
सोर्स ने ये भी दावा किया है कि स्मृति ईरानी भी जेड प्लस सुरक्षा के साथ शो की शूटिंग कर रही हैं और सेट पर मौजूद सभी लोगों को सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था और 2008 में खत्म हो गया था। तुलसी विरानी के रूप में एक्ट्रेस के अभिनय को आज भी दर्शक याद करते हैं और उन्होंने इसके लिए कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं।
स्मृति ईरानी का राजनीतिक करियर
बता दें कि स्मृति ईरानी 2003 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं और यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। 2014 से 2016 तक वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रहीं। बाद में वह केंद्रीय कपड़ा मंत्री (2016 से 2021) बनीं। उन्होंने 2017 से 2018 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी कार्य किया और 2019 में उन्हें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री नियुक्त किया गया। वह 2024 तक महिला एवं बाल विकास मंत्री बनी रहीं और 2022 से 2024 तक केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री भी रहीं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…