चंद पैसों के लिए बेच दिया ईमान, 500 से ज्यादा नवजातों का सौदा, गैंग का सरगना गिरफ्तार

Updated on 08-09-2024 11:33 AM
नई दिल्ली: नॉर्थ इंडिया में 500 से ज्यादा नवजात बच्चों का सौदा करने वाले गैंग के सरगना को क्राइम ब्रांच ने 1500 किलोमीटर पीछा कर वेस्ट बंगाल से अरेस्ट किया है। ओडिशा निवासी संग्राम दास (38) की गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम रखा गया था। रोहिणी जिले के बेगमपुर थाना पुलिस ने इसी साल 20 फरवरी को पंजाब और दिल्ली में छापेमारी कर ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 9 मेंबरों को गिरफ्तार किया था। इनसे एक नवजात बच्ची भी बरामद हुई थी। मुख्य आरोपी संग्राम दास फरार था, जिसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

डीसीपी (क्राइम) संजय कुमार सैन ने बताया कि नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त करने वाले 9 आरोपियों के गैंग में एक ही फैमिली की मां-बेटी समेत तीन लोग थे। इनमें देवकी (56), इसका बेटा पीयूष अग्रवाल (30), बेटी प्रिया (26), पंजाब निवासी पूजा (36), सिमरनजीत कौर (36), झोलाछाप डॉक्टर बिंदर कौर (42) राजेंद्र (37) और रमन (36) शामिल थे। इनसे 10 से 15 दिन की एक नवजात बच्ची बरामद हुई, जिसे पंजाब के मुक्तसर से 50 हजार रुपये में खरीदा था। इसे 12 से 15 लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। मुख्य आरोपी संग्राम दास नॉर्थ इंडिया के नेटवर्क को संभालता था, जो फरार चल रहा था।

इंस्पेक्टर प्रियंका की टीम को आरोपी के कोलकाता में होने का पता चला। एसआई अंकुर यादव, एएसआई रोहित सोलंकी, हेड कॉन्स्टेबल गुरविंदर और नितिन सरोहा की टीम इसे पकड़ कर ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से नवजात बच्चों को खरीदने-बेचने का धंधा कर रहे थे। गैंग ज्यादातर बहला-फुसलाकर और लालच देकर गरीब पैरंट्स से उनके बच्चे खरीद लेता था, जिन्हें मुंह मांगे रेट में बेच देता था। गैंग अस्पताल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से बच्चे चोरी करने का काम भी करता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.