बंधक प्लॉट बेचकर रजिस्ट्री कर दी:डीएचएल इन्फ्राबुल्स इंटरनेशनल के 3 डायरेक्टर्स पर एफआईआर

Updated on 12-12-2025 11:55 AM

बंधक की गई कॉलोनी के भूखंडों को शासन से बिना विमुक्त करवाए तीसरे पक्ष को बेचने के मामले में ईओडब्ल्यू की इंदौर ईकाई ने एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू ने डीएचएल इन्फ्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों को आरोपी बनाया है।

इस मामले में हुई शिकायत की सत्यापन रिपोर्ट में यह सामने आया कि आरोपियों ने बंधक संपत्ति को गलत तरीके से बेचकर अनुचित आर्थिक लाभ लिया, जिससे मप्र शासन को राजस्व का भी नुकसान हुआ।

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि कंपनी के डायरेक्टर्स को यह पता था कि आईकॉनस लैंडमार्क-1 और आईकॉनस लैंडमार्क-2 के कुल 249 भूखंड, कॉलोनी विकास के बदले कॉलोनी सेल इंदौर में बंधक रखे गए थे। वर्तमान स्वामित्व शासन के पास होने के बाद भी कंपनी ने इन भूखंडों को विमुक्त नहीं करवाया।

इसके बाद भी आरोपियों ने अपर कलेक्टर, कॉलोनी सेल से कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र लिए बगैर इन बंधक भूखंडों में से 15 भूखंड, तीसरे पक्ष को बेच दिए।

इतना ही नहीं उनके एवज में रजिस्ट्री भी कर दी। सत्यापन में धोखाधड़ी और दस्तावेजों के दुरुपयोग का पता चलने पर जांच एजेंसी ने कंपनी के तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें संतोष कुमार सिंह, संजीव जायसवाल और अनिरुद्ध देव शामिल हैं। इन्हें आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी का आरोपी बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.