उत्तर कोरिया के उकसावे का करारा जवाब देगा दक्षिण कोरिया, सैन्य समझौते को किया स्थगित

Updated on 05-06-2024 01:41 PM
सियोल: दक्षिण कोरिया की सरकार ने उत्तर कोरिया के साथ एक विवादास्पद सैन्य समझौते को निलंबित करने को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा कदम है जिससे वह उत्तर कोरिया के उकसावे पर सख्त प्रतिक्रिया दे सकेगा।यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच दुश्मनी तेजी से बढ़ी है। इससे पहले दक्षिण कोरिया द्वारा कुछ पर्चे भेजे जाने के जवाब में उत्तर कोरिया ने सीमा पार कचरा ले जाने वाले गुब्बारे उड़ाए थे।

दक्षिण कोरियाई कैबिनेट ने मंजूरी दी


मंगलवार को दक्षिण कोरिया की कैबिनेट काउंसिल ने सीमा पर सैन्य तनाव को कम करने के लिए 2018 के अंतर-कोरियाई समझौते को निलंबित करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पारित किया। सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह प्रस्ताव राष्ट्रपति यूं सूक येओल द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद औपचारिक रूप से प्रभावी होगा। वे संभवतः मंगलवार देर शाम तक इस पर हस्ताक्षर करेंगे।

उत्तर कोरियाई कचरे वाले गुब्बारे से भड़का दक्षिण कोरिया


उत्तर कोरिया की ओर से कथित रूप से कचरों से भरे गुब्बारे भेजे जाने और अन्य उकसावों को लेकर दक्षिण कोरिया ने रविवार को कहा कि वह पड़ोसी देश के इस कदम के खिलाफ जल्द ही जवाबी कार्रवाई करेगा। हालांकि, दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि वे क्या जवाबी कदम उठाएंगे। पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर कूड़ा फेंकने के लिए सैकड़ों विशाल गुब्बारे उड़ाए थे और कथित तौर पर जीपीएस सिग्नल को अवरुद्ध कर दिया था।

उत्तर कोरिया पर अराजकता का आरोप


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक चांग हो-जिन ने रविवार को कहा कि शीर्ष अधिकारियों ने एक आपातकालीन बैठक में उत्तर कोरिया की हाल की उकसावे वाली कार्रवाइयों के जवाब में उसके खिलाफ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। चांग ने उत्तर कोरिया के गुब्बारा अभियान और उसके कथित जीपीएस सिग्नल अवरुद्ध करने को बेतुका करार दिया। उन्होंने उत्तर कोरिया पर दक्षिण कोरिया में अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.