श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया:3 नाव जब्त, एक हफ्ते में ये दूसरा मामला

Updated on 24-06-2024 02:11 PM

श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और 3 नाव को अपने कब्जे में ले लिया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि मछुवारे उनके डेल्फ्ट द्वीप में घुस आए थे।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बताया कि अब मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंका के जाफना जिले में कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया जाएगा।

यह एक हफ्ते में दूसरा मामला है जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नाव जब्त कर ली थी।

श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक इस साल अब तक 182 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया और 25 नाव जब्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मछुआरे अवैध तरीके से श्रीलंका में घुसने की कोशिश करते हैं।

इस साल भी पिछले साल के बराबर गिरफ्तारियां हुईं
श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि 2023 में भी भारतीय मछुआरों यहीं हाल था, जिसमें जून के महीने में 240-245 तक मछुआरों गिरफ्तार किया था, जो इस साल लगभग 75% है। कई बार तमिलनाडु सरकार इस बात का मुद्दा केन्द्र सरकार के सामने भी उठा चुकी है।

मछुआरे सबसे ज्यादा तमिलनाडु के पाक स्ट्रेट से श्रीलंका के उत्तरी सिरे में मछलियों पकड़ने जाते हैं। यहां बड़ी संख्या में मछलियों का झुंड रहता है, जो लंबी और वजन में भारी होती हैं।

कैसे पकड़े जाते हैं मछुआरे
भारतीय हिस्से में मछलियों की संख्या लगातार कम हो रही हैं। ऐसे में फिशिंग के लिए मछुआरे श्रीलंका के आइलैंड की तरफ जाते हैं। हालांकि वहां तक जाने के रास्ते में इंटरनेशनल समुद्री सीमा पड़ती है, जिसे भारतीय मछुआरों को लांघना पड़ता है। इस सीमा को पार करते ही श्रीलंकन नेवी भारतीय मछुआरों को अरेस्ट कर लेती है। श्रीलंकाई सेना कई बार भारतीय मछुआरों पर गोली चला चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.