श्रीश्री रविशंकर बोले- मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव लौटा रहे उज्जैन का प्राचीन वैभव

Updated on 09-08-2024 12:49 PM
भोपाल। बेंगलुरु में निवेशकों से बातचीत के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को वहां आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग में सम्मिलित हुए। यहां आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से उन्होंने आशीर्वाद लिया।श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि डॉ. यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन का प्राचीन काल का वैभव लौट आया है। मप्र देश का दिल है और जब दिल स्वस्थ रहता है तो पूरा शरीर अच्छा रहता है।
यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया में कई देश हैं, जो आगे तो बढ़ना चाहते हैं, पर कोई किसी को लूटना चाहता है तो कोई दबाना चाहता है। दुनिया में हमारी ही संस्कृति है, जो हमें विश्व गुरु बनने की ओर ले जाती है। जीवन में कभी अवसाद आ जाए और गुरु जी को याद कर लो कष्ट चला जाता है। ऐसी कला गुरुजी सिखाते हैं।
श्रीश्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बातचीत के दौरान प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा गोसंरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की खुशहाली और उन्नति के लिए श्रीश्री रविशंकर से मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में शिक्षा प्राप्त कर रहे मध्यप्रदेश के बच्चों की कुशलक्षेम जानी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर का भ्रमण करते हुए गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ गोशाला का अवलोकन किया। उन्होंने गोवंश को दुलार करते हुए अपने हाथों से गुड़ भी खिलाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.