स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, जंगल किनारे कार में मिला शव

Updated on 21-08-2024 01:33 PM

अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक मंगलवार शाम से लापता था और बुधवार आज सुबह उसका शव जंगल के किनारे खड़ी एक कार में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह घटना सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस और विभाग के आला अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अक्षत अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी और अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया का पुत्र था। अक्षत का शव गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में कार के अंदर मिला है। बताया जा रहा है कि अक्षत मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए निकला था, लेकिन शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन भी बंद आ रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और गांधीनगर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
इस जघन्य हत्या ने स्थानीय समुदाय में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच से इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.