छत्‍तीसगढ़ में सड़क पर बैठे आवारा पशु बने जानलेवा

Updated on 01-09-2024 01:28 PM
रायपुर। सड़क पर मवेशियों के विचरण के चलते हर वर्ष दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगाें की जान जा रही है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में जानवरों से टकराने से राज्य के 404 यात्रियों की मौत हो गई और 129 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी पिछले जुलाई में नौ लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं।
जुलाई 2023 में हाई कोर्ट बिलासपुर ने सड़क पर मवेशियों के चलते हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मामला उठाया था। साथ ही सड़क से मवेशियों को हटाने के लिए उपाय करने को कहा था।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार के प्राधिकृत अधिकारियों और नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के सहयोग से जुलाई-अगस्त 2023 के दौरान कोर्ट के निर्देश पर सड़क से 26,713 मवेशियों को हटाया गया था।
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतें बढ़ गई हैं। 2023 में राज्य में ऐसी मौतें 5.6 प्रतिशत थी और इस साल की पहली छमाही में यह 8.72 प्रतिशत पहुंच गई है।
सड़क दुर्घटनाओं से मौत का आंकड़ा गंभीर
तमाम वजहों से सड़क दुर्घटनाओं के बाद हुई मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। 2022 में 5,834 और 2023 में 6,166 की मौत हुई थी। इस साल जुलाई तक सड़क दुर्घटनाओं में 3,629 लोग मारे गए हैं।
शहर की प्रमुख सड़कों पर ज्यादा दिक्कत
शहर के मुख्य मार्गों के अलावा गली-मुहल्लों में भी मवेशियों का कब्जा रहता है। मवेशी पूरी तरह सड़क को जाम कर देते हैं। वहां से पैदल निकलना भी खतरा से खाली नहीं होता। कई बार मवेशी आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.