सुव्यवस्थित धान खरीदी और किसान-हितैषी व्यवस्था से किसानों में बढ़ा भरोसा

Updated on 02-12-2025 01:10 PM

बिलासपुर। जिले में धान खरीदी की व्यवस्था अपने बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण किसानों के बीच भरोसे का नया माहौल बना रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और तौल की तेज प्रक्रिया ने किसानों को अधिक सुविधा और राहत प्रदान की है। किसानों का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रही है। ग्राम नवापारा के किसान  जागेंद्र पटेल 52 क्विंटल 40 किलो धान लेकर केंद्र पहुँचे। उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना किसानों के लिए बड़ी सुविधा है।  पटेल ने बताया कि कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड ने उनकी खेती को स्थिरता और मजबूती प्रदान की है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ा है। श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है और टोकन से लेकर तौल तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.