नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई, भोपाल के दो सोनोग्राफी केंद्रों की मान्यता निरस्त

Updated on 31-12-2025 11:00 AM

भोपाल: राजधानी में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा किए गए नियमित निरीक्षण में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दो प्रमुख सोनोग्राफी केंद्रों नर्मदा इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर (सुलतानिया रोड) और सेंट्रल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (मोतिया तालाब) की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान नर्मदा इमेजिंग सेंटर में भारी खामियां पाई गईं। यहां डॉ. नीतिश अरोरा अनाधिकृत रूप से ईको कॉर्डियोग्राफी करते हुए पाए गए। इसके अलावा केंद्र का एएनसी रजिस्टर अपूर्ण था और 'फार्म-एफ' (गर्भवती महिलाओं की जांच का रिकॉर्ड) पर न तो रेफर करने वाले डॉक्टर का पता था और न ही सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर के हस्ताक्षर और सील थे।वहीं, सेंट्रल हास्पिटल में भी दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ मिला। यहां मरीजों के मोबाइल नंबर, बच्चों की संख्या और जांच रिपोर्ट तक का उल्लेख नहीं था। केंद्र ने फार्म पर अपना पीसीपीएनडीटी पंजीयन क्रमांक तक गलत दर्ज कर रखा था।

जिला सलाहकार समिति की बैठक में हुआ फैसला

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने जिला सलाहकार समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा, जहां सर्वसम्मति से दोनों केंद्रों का लाइसेंस रद्द करने का निर्णय लिया गया। एक्ट के प्रावधानों के तहत अब इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की सोनोग्राफी जांच नहीं की जा सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.