डिजिटल बस से भोपाल जिले के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Updated on 17-08-2024 06:36 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शुरू की गई डिजिटल बस से भोपाल जिले के 10 सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर साक्षरता की बेसिक जानकारी दी जायेगी। इन विद्यालयों के चयनित करीब 2775 विद्यार्थियों को नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। डिजिटल बस प्रत्येक स्कूल में एक माह में करीब 3 बार जायेगी, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों को कम्प्यूटर चलाने के बारे में जानकारी दी जायेगी। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि डिजिटल बस सेवा श्रीराम फाइबर फाउण्डेशन की मदद से शुरू हुई है।

डिजिटल बस में 20 कम्प्यूटर स्थापित हैं। इसमें इंटरनेट की सुविधा और स्मार्ट शिक्षा कार्यक्रम का लाभ छात्र ले सकेंगे। छात्रों को सिखाने के लिये एनसीईआरटी विषय आधारित एक्ट्रा मार्क सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जायेगा। छात्रों को एमएस वर्ड पर कार्य करना, पीपीटी बनाना, पेंटिंग बनाना, टाइपिंग स्किल बढ़ाना और कम्प्यूटर शॉर्ट-की ऑपरेटिंग सिस्टम आदि की शिक्षा प्रदान की जायेगी। बेसिक कम्प्यूटर लिटरेसी कोर्स में कक्षा-6 से 10 तक के बच्चों को कम्प्यूटर का 18 घंटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अंतर्गत छात्रों को ई-मेल बनाना, ई-मेल करना, एक्सल शीट पर डेटा बनाना और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल के बारे में शिक्षित किया जायेगा। डिजिटल बस में कक्षा-1 से 10 तक के छात्रों के लिये विषय आधारित कक्षाएँ संचालित की जायेंगी, जिसमें हिन्दी, गणित, विज्ञान आदि विषयों को डिजिटल के माध्यम से पढ़ाया जायेगा। ऐसा करने पर छात्र अपने विद्यालय की स्मार्ट शिक्षा का लाभ ले सकेंगे।

शिक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम

डिजिटल बस के माध्यम से शिक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। छात्रों को शासकीय कार्यक्रमों और योजनाओं की विद्यालय के गाँव में प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर जागरूक किया जायेगा। भोपाल जिले के फंदा ब्लॉक के जिन शासकीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें माध्यमिक विद्यालय लांबाखेड़ा, ईंटखेड़ी, बीनापुर, निपानिया जाट, हाई स्कूल रायपुर, माध्यमिक विद्यालय चौपड़ाकला, हाई स्कूल सूखीसेवनिया, माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ी अब्दुल्ला, माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुरा और हाई स्कूल बालमपुर शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने मैदानी अमले को व्यवस्था में आवश्यक सहयोग करने के लिये निर्देश दिये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.