रात में सड़कों पर नहीं रुक रहा स्टंटबाजी का खेल, डीसीपी ट्रैफिक बोले- कड़ी कार्रवाई करेंगे

Updated on 11-06-2024 01:22 PM
भोपाल। शहर की सपाट सड़कों पर रात में युवाओं द्वारा बेतरतीब स्टंटबाजी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर में जानलेवा स्टंट करने के कई मामले सामने आए हैं और उनके वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन घटनाओं का पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और वह ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। बीते दिनों जहां वीआइपी रोड पर चलती कार के ऊपर अश्लील डांस करने वाले युवा देखे गए थे, तो अब एयरपोर्ट रोड पर कार के ऊपर चढ़कर डांस करने वाले युवाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी संजय सिंह ने ऐसे स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

उन्होंने कहा एयरपोर्ट रोड मामले की जानकारी मिलते ही सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है और स्टंटबाज युवकों की तलाश की जा रही है। जिन्होंने भी यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों वीआइपी रोड पर कार पर भी जो स्टंट किया गया था, उसमें युवकों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की गई थी।।

स्टंटबाजी से बचें युवा

उन्होंने युवाओं को समझाइश दी कि इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें। इससे खुद के साथ अन्य लोगों का जीवन भी संकट में रहता है। वहीं महाराणा प्रताप जयंती पर निकाले गए जुलूस में स्टंटबाजी करने वालों को लेकर उन्होंने कहा कि ला एंड आर्डर के तहत जुलूस के दौरान गिरफ्तारी नहीं की जाती है, लेकिन हम समझाइश देते हैं और यदि कोई इसे दोहराएगा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.