सब-इंस्पेक्टर ने फेसबुक पर दोस्ती की, अनमैरिड बताकर बनाए संबंध और न्यूड वीडियो; छत्तीसगढ़ में महिला के पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप

Updated on 24-04-2026 04:42 PM
सक्ती: जिले में पदस्थ पुलिस सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिसा पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और आईजी से की है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

महिला का कहना है कि उसने पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे और उसकी बेटी को अपनाने का भरोसा दिलाया।

प्रेम संबंध बनाकर किया शोषण

पीड़िता के अनुसार, भरोसा दिलाने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसके बाद आरोपी कई बार उसके घर आया और पति की अनुपस्थिति में शारीरिक संबंध बनाता रहा। बताया गया कि सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिसा वर्तमान में किसी थाने में पदस्थ नहीं है, बल्कि 112 की टीम में शामिल है।

गर्भपात कराने का आरोप

महिला ने बताया कि जनवरी 2024 में वह गर्भवती हो गई थी। उसने रायगढ़ जिले के खरसिया में सोनोग्राफी कराई और उससे संबंधित वीडियो आरोपी को भेजा। आरोप है कि इसके बाद सब-इंस्पेक्टर ने उसे बिना जानकारी दिए कुछ टैबलेट दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा।

आरोपों से इंकार, जांच की मांग

दूसरी ओर, सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिसा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला और उसका पति मिलकर पैसे की मांग कर रहे हैं और न देने पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले बिलासपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर आरोप लगे थे और जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.