तेजप्रताप के साथ सुधाकर, बोले-हिंदुओं में 2-3 शादियां जायज

Updated on 02-06-2025 01:48 PM

अनुष्का संग रिश्ते और फोटो वायरल होने के बाद पार्टी-परिवार से निकाले गए तेजप्रताप यादव को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का साथ मिला है।

सुधाकर सिंह ने मोतिहारी में कहा, 'ये तेजप्रताप का निजी मसला है। शादी-ब्याह करना, ये कोई गुनाह नहीं है। हिंदू समाज में दो-तीन शादियों को वैध माना गया है। हमने समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की किताबों में भी पढ़ा है कि ऐसे मामलों को समाज की स्वीकृति मिली है।'

तेजप्रताप को माफ करने के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि 'लालू प्रसाद यादव को एक पिता के रूप में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।'

6 दिन बाद निष्कासन लेटर जारी

इसी बीच तेजप्रताप आरजेडी से ऑफिशियल तरीके से बाहर हो चुके हैं। रविवार को उनके निष्कासन का लेटर सार्वजनिक हुआ। RJD के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इसे लेकर पत्र जारी किया है।

6 दिन बाद सामने आए पत्र में एक लाइन में उनके निष्कासन की जानकारी है। महज 27 शब्दों में आदेश जारी हुआ है।

लेटर में लिखा गया,

QuoteImage

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश के अनुसार, तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

QuoteImage

पत्र में तारीख 25 मई 2025 की है, लेकिन इसे जारी 1 जून 2025 को किया गया है।

पार्टी-परिवार से निकाले जाने पर तेजप्रताप का इमोशनल पोस्ट

इधर, राजद से निकाले जाने के 6 दिन बाद कल यानी रविवार को तेजप्रताप यादव ने माता-पिता लालू और राबड़ी के नाम इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि मां-पापा आप और आपका आदेश भगवान से बढ़कर है।

भाई से कहा- मुझ पर भरोसा रखना

तेजप्रताप ने रविवार को दो पोस्ट किए। दूसरा इमोशनल पोस्ट भाई तेजस्वी को लेकर था। जिसमें उन्होंने तेजस्वी से उनपर भरोसा रखने की बात कही। इस पोस्ट में भी जयचंद का जिक्र किया।

तेजप्रताप ने लिखा- 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।'

'बस मेरे भाई भरोसा रखना, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई, मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।'

लालू यादव ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

24 मई को अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट के बाद 25 मई को उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसका ऐलान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने खुद फेसबुक पर किया। लालू ने लिखा था, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।'

'अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.