हाईटेंशन लाइन से टच हुआ गन्ने का पत्ता,बरसने लगी आग:भोपाल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

Updated on 06-11-2025 12:49 PM

भोपाल की मानव बिहार कॉलोनी में हाईटेंशन की चपेट में आने से 78 वर्षीय शंकरलाल विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। घर की दूसरी मंजिल पर हुई थी। हादसे के बाद उनके बेटे दीपक ने  बताया कि ग्यारस के दिन हर साल की तरह पिता पूजा के लिए गन्ने लेकर घर आए थे।

1 नवंबर की रात को करीब 8 बजे मैं, चार साल का बेटा विनय पिता के साथ छत पर गए थे। हमारे घर की दूसरी मंजिल स्थित छत के बेहद करीब से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। पिता ने छत पर पूजा के लिए गन्नों को खड़ा किया। गन्ने का पत्ता लाइन से टकरा गया।

इससे अचानक तेज शार्ट सर्किट हुआ और आग की चिंगारियां गिरने लगीं। पिता तेज शॉक लगने के बाद करीब दो-तीन मिनट तक शॉक की चपेट में रहे। मैंने उन्हें बचाने का प्रयास किया। मेरे हाथ भी झुलस गए। मेरा 4 वर्षीय बेटा विनय पिता के करीब था, शॉक के से निकली चिंगारियां उसके चेहरे पर गिरीं। वह भी झुलस गया है।

5 दिन बाद पिता की मौत, बेटा खतरे से बाहर दीपक ने बताया कि बुधवार को 5 दिन चले इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्‌टी दी गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद बच्चा बेहद डरा हुआ है। लगातार घटना की याद कर रो रहा है।

बुधवार को पांच दिन चले इलाज के बाद पिता शंकरलाल की मौत हो गई। पूरा परिवार इस हादसे के बाद सदमे में हैं। बुधवार को पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

जिस हाईटेंशन लाइन से हादसा हुआ, वह एक नहीं एक दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से गुजरी है। इसे कवर करना अथवा शिफ्ट किया जाना बेहद जरूरी है। आगे भी इसी तरह की घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इसी साल बेटे का स्कूल में कराया दाखिला हादसे में झुलसे विनय का इसी साल घर के करीब एक प्राइवेट स्कूल में दाखिला कराया गया है। नर्सरी में पढ़ने वाला विनय हादसे के बाद से सदमे में है, लगातार दादा की याद कर बिलख रहा है। वहीं, शंकरलाल के बेटे दीपक भी हादसे के बाद से सदमे में हैं, घटना के संबंध में याद कर उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

दस फीट की दूरी पर है लाइन मृतक के भतीजे सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बड़े पिता मदनलाल पूजा के लिए गन्ने की झोपड़ी बना रहे थे। तभी गन्ना हाइटेंशन से टकराया और हादसा हुआ। लाइन घर के बेहद करीब है, रहवासी पूर्व में कई बार इसे शिफ्ट करने एमपीएसईबी में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, इस लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया है। जिस कारण हादसा हो गया।

फर्नीचर बनाने का काम करते थे शंकरलाल शंकर लाल पूर्व में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। बीते करीब 15 सालों से उन्होंने पूरा कारोबार बेटे को सौंप दिया था। बेटे दीपक ने पिता के काम को आगे बढ़ते हुए फर्नीचर बनाने की ठेकेदारी शुरू की। वे ऑफिस और घरों के फर्नीचर बनाने का काम करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.