लड़की बनकर स्टेज पर नहा रहे थे सुनील ग्रोवर, तभी सबके सामने खुल गया तौलिया, देखकर छूटी सबकी हंसी

Updated on 04-09-2025 03:52 PM
सुनील ग्रोवर के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में हाल ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके देख सबने आंखें मूंद लीं और वो हंसी से लोटपोट हो गए। जो हुआ था, उसे मेकर्स ने एपिसोड से काट दिया था, पर अब जब वीडियो सामने आया है, तो देखकर लोगों की भी हंसी छूट गई। दरअसल, जब हाल ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे, तो सुनील ग्रोवर ने लड़की बनकर एक एक्ट किया था। मंजोत सिंह भी शो में थे।

सुनील ग्रोवर ने लड़की का गेटअप लिया हुआ था और उन्होंने स्टेज पर ही नहाने की एक्टिंग की। इसके बाद उन्होंने हरे रंग का तौलिया लपेट लिया। शावर से निकलने के बाद सुनील ने तौलिया लपेटे हुए मंजोत सिंह के साथ डांस करना शुरू कर दिया।

सुनील ग्रोवर लड़की पर नहा रहे थे, तभी खुल गया तौलिया

इसी दौरान सुनील ग्रोवर का तौलिया खुलकर गिर गया, जिसे देख मंजोत सिंह ने आंखें मूंद लीं और हंसते-हंसते सभी के पेट में दर्द हो गया। सुनील ग्रोवर को भी हंसी आ गई। उन्होंने उसी तौलिए से अपना मुंह छुपाया और दौड़ते हुए स्टेज से निकल गए। सुनील ग्रोवर ने अंदर सिर्फ शॉर्ट्स पहने थे और ऊपर कुछ भी नहीं था। अपना हाल देख सुनील ग्रोवर शर्म से पानी-पानी हो गए थे।

यूजर्स भी हंसी से लोटपोट, बोले- अलग शो आना चाहिए

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के इस वीडियो को अब सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, और लिखा है, 'जब आप लाइव परफॉर्म कर रहे होते हैं, कुछ भी हो सकता है, लेकिन हंसी कभी नहीं रुकती।' इस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'कहते हैं कि इंसान के अंदर टैंलेंट होता है, लेकिन यहां टैलेंट के अंदर इंसान घुसा है। सुनील भाई गजब है।' एक का कमेंट है, 'सुनील ग्रोवर अपना खुद का शो डिजर्व करते हैं। वह कमाल के हैं। नेटफ्लिक्स एक ऐसा शो बनाए जहां वह इन सभी किरदारों को एक साथ लाएं।' एक ने लिखा, 'सुनील भाई ये सिर्फ आप ही कर सकते हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.