सुनीता की गोद में 3 महीने की बेटी ने तोड़ा था दम, गोविंदा को चाहिए था बेटा, डॉक्टर से मिन्नतें करती रहीं पत्नी
Updated on
11-12-2025 02:45 PM
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कभी भी कॉन्ट्रोवर्सी से दूर नहीं रहे हैं। उनकी बातें कभी न कभी होती ही रहती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते और वैवाहिक जीवन में आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपने जीवन के एक और दुखद दौर के बारे में बताया, जब समय से पहले जन्म के कारण उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को खो दिया था।
उषा काकड़े के यूट्यूब चैनल पर सुनीता आहूजा से उनके जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में पूछा गया और बिना हिचकिचाए उन्होंने कहा, 'जब मेरी दूसरी बेटी का जन्म हुआ, तो वह समय से पहले पैदा हुई थी। वह तीन महीने तक मेरी गोद में रही, लेकिन उसके फेफड़े ठीक से विकसित नहीं हुए। इसलिए आखिरकार, एक रात, वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी और मेरी गोद में ही उसकी मौत हो गई। यह मेरे लिए बेहद मुश्किल था। आज मेरी दो बेटियां और एक बेटा हो सकता था।'
सुनीता आहूता की बेटी की मौत
हाउटरफ्लाई के साथ एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने इस बारे में बात की थी और शेयर किया था, 'समय से पहले थी, 8 महीने में पैदा हुई थी क्योंकि मैं गोविंदा के साथ बहुत अधिक यात्रा कर रही थी। मुझे नहीं पता था...पहली डिलीवरी तो आराम से हो गई, मुझे लगा दूसरा भी ऐसा ही हो जाएगा तो मुझे पता नहीं था कि वजन कम है।'
बेटे यशवर्धन के वक्त भी हुई परेशानी
इस दुखद घटना के बाद सुनीता और गोविंदा ने बेटे यशवर्धन का स्वागत किया। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने यशवर्धन के जन्म के दौरान आई परेशानियों के बारे में भी बताया था। सुनीता ने यूट्यूब चैनल 'ईट ट्रैवल रिपीट' से बातचीत में बताया, 'जब मैं अपने बेटे यश को जन्म दे रही थी, तब मेरा वजन 100 किलो था। मेरा वजन बहुत बढ़ गया था। मुझे लगा मैं मर जाऊंगी। मुझे देखकर गोविंदा रोने लगे।'
गोविंदा को चाहिए था बेटा
उन्होंने आगे बताया, 'उन दिनों लिंग निर्धारण परीक्षण कानूनी थे। हमें पता था कि हमारा बेटा होने वाला है। मैंने डॉक्टर से कहा, ‘डॉक्टर साहब, मेरे पति को बेटा चाहिए। प्लीज बच्चे को बचा लीजिए। अगर इस प्रक्रिया में मेरी मौत भी हो जाए तो कोई बात नहीं।'
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…