विलेन बनकर आ रहे हैं सुपरस्टार सूर्या! फैंस बोले- अब 'रोलेक्स भाई' कर देंगे अभिषेक बच्चन की नाक में दम
Updated on
16-09-2024 06:17 PM
हिंदी सिनेमा की सबसे पॉप्युलर फ्रैंचाइज फिल्म 'धूम' के तीन पार्ट आ चुके हैं। और अब इसके चौथे पार्ट के आने की खबरें तेज हो गई हैं। 'धूम 4' का हल्ला हाल ही में तब हुआ, जब अभिषेक बच्चन की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे थे। सेलेब्स के हेयस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। साथ ही अब इसमें साउथ एक्टर सूर्या के होने की भी बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि वह इस मूवी में दिखाई देंगे।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'धूम' के तीनों पार्ट में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा तो रहे ही हैं। उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर पाया है। मगर जिसके पीछे वह पूरी मूवी में भागते हुए दिखाई देते हैं, वो कास्ट हर बार नए एक्टर्स नजर आए हैं। जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु, ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय और आमिर खान-कटरीना कैफ के बाद अब सूर्या का नाम लिया जा रहा है।
'धूम 4' में सूर्या के होने की अटकलें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धूम 4' पर अयान मुखर्जी, विजय कृष्ण आचार्य और श्रीधर राघवन के साथ आदित्य चोपड़ा काम कर रहे हैं। हालांकि इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। मगर 'डेकन हेराल्ड' के मुताबिक, सूर्या YRF की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhoom 4 में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। सोर्सेस के हवाले से लिखा गया है, 'मेकर्स ने एक रोल के लिए एक्टर से संपर्क किया है और अभी बात चल रही है।'
अभिषेक बच्चन के नए लुक से हुए थे दावे
वहीं, जब अभिषेक बच्चन की तस्वीर सामने आई तो उसे देख कुछ ने कहा था कि ये उन्होंने फिल्म 'किंग' के लिए लुक लिया है और कुछ ने दावा किया था कि वह 'धूम 4' के लिए है। हालांकि लोगों को उनका ये नया अवतार खूब पसंद आया था। सभी ने खुलकर तारीफ की थी। अब इंटरनेट पर सूर्या के फिल्म में होने की खबर से फैंस बहुत खुश हैं। उन्होंने इंटरनेट पर इस बात का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। लोगों ने सूर्या के फिल्म 'विक्रम' के किरदार की क्लिप शेयर की है और कहा है कि अब रोलेक्स भाई, एसीपी जय दीक्षित की नाक में दम कर देंगे।
'धूम' के तीनों पार्ट की कमाई
बीच में खबर आई थी कि इस मूवी में शाहरुख खान भी होंगे, लेकिन इन दावों को खारिज कर दिया गया था। 'धूम' 2004 को रिलीज हुई थी, जिसने भारत में 31.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 50.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 'धूम 2' 2006 में आई थी, जिसने भारत में 147.9 करोड़ और दुनियाभर में 80.91 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा 'धूम 3' 2013 में रिलीज हुई थी। इसने भी अपनी ही पिछली दोनों मूवी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में 558 करोड़ और वर्ल्डवाइड 284.27 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। पहले दो पार्ट्स के बीच 2 साल का अंतर था लेकिन फ्रैंचाइज के तीसरे पार्ट को लाने में मेकर्स को 7 साल लग गए थे। वहीं अब इसके चौथे पार्ट को वह 11 साल बाद लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…