वरुण चक्रवर्ती की बॉलिंग के फैन हुए सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया की हार के बाद भी खूब तारीफ की

Updated on 11-11-2024 12:40 PM
गकबेरहा: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में हार मिली। पहले मैच में विस्फोटक बैटिंग करने वाली भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मुकाबले में फेल रही। इसके बाद भी भारत ने अंत तक साउथ अफ्रीका को टक्कर दी। हालांकि सेंट जॉर्ज पार्क के मैदान पर जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका ने चार मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर पर ला दिया है।

हार पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार?


भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजों की खूब तारीफ की। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स को दिए इंटरव्यू में भारतीय कप्तान ने कहा, 'आपको हमेशा जो भी स्कोर मिलता है, उसका सपोर्ट करना चाहिए। बेशक, टी20 गेम में आप 125 या 140 रन नहीं बनाना चाहते, लेकिन मुझे हमारे लड़कों की गेंदबाजी पर गर्व है। (वरुण चक्रवर्ती के 5 विकेट पर) टी20 गेम में 125 रन का बचाव करते हुए 5 विकेट लेना इस स्थिति में यह अविश्वसनीय है।

रोमांचक रहा दूसरा टी20


वरुण चक्रवर्ती ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट पर 124 रन पर रोकने के बाद 19 ओवर में सात विकेट पर 128 बनाकर पिछले 11 मैचों से इस प्रारूप में चले आ रहे जीत के क्रम को रोक दिया।

चक्रवर्ती ने चार ओवर में 17 रन पर पांच विकेट लेकर मैच पर भारत की पकड़ बनायी लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्टब्स ने 41 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके की मदद से 47 रन बनाने के साथ आठवें विकेट के लिए गेराल्ड कोएट्जी के साथ 20 गेंद में 42 रन की अटूट साझेदारी से टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। कोएट्जी ने नौ गेंद में नाबाद 19 रन की आक्रामक पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.