रईसी के मामले में किसी से कम नहीं है सूर्यकुमार यादव, करोड़ों में खेलते हैं

Updated on 14-09-2024 03:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते चर्चा में बने रहते हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी फैंस को काफी पसंद आती है। बता दें कि आज यानी 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्या ने क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। हालांकि क्रिकेट के चलते उन्होंने काफी दौलत भी कमाई है। सूर्यकुमार के पास अब करोड़ों की संपत्ति है। आइये उनकी नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं।

कितने करोड़ के मालिक हैं सूर्यकुमार यादव?

स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ 2024 में 55 करोड़ के आसपास है। उनकी आईपीएल और बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई होती है।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव अपने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और भारतीय टीम के लिए खेलने से लगभग 9 करोड़ रुपये कमाते हैं। बीसीसीआई के लेटेस्ट एनुअल कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सूर्या ग्रेड बी कैटेगिरी में हैं। बी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 3 करोड़ रुपये देती है। वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा सूर्या तमाम ब्रेंड के साथ एंडोर्समेंट करते हैं.

सूर्यकुमार यादव का घर

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का मुंबई के अनुशक्ति नगर, चेंबुर में आलीशान फ्लैट है। उसके अलावा पूरे देश भर में उनके पास कई रियल स्टेट प्रोपर्टी हैं। सूर्या की कार कलेक्शन भी कमाल की है। उनके पास मर्सीडीज बेनज, रेंज रोवर वेलार, निशान जोंगा और ऑडी ए6 है। इन सब गाड़ियों की कीमत मिलाकर कुल 3-4 करोड़ रुपये है।

सूर्यकुमार यादव का करियर

2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अब तक 1 टेस्ट, 37 वनडे और 71 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में 8, वनडे में 773 तो टी20 में उनके नाम 2432 रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.