जिस तारा शर्मा ने अक्षय खन्ना से किया था घनघोर इश्क, अब वो भी 'धुरंधर' की मुरीद, 2 साल बाद ही हो गया था ब्रेकअप
Updated on
11-12-2025 02:51 PM
'धुरंधर' के साथ-साथ हर तरफ अक्षय खन्ना के नाम का बिगुल बज रहा है। एक्टर ने रहमान डकैत के रोल में जिस तरह दमदार परफॉर्मेंस दी है, उसने हर किसी को मुरीद बना लिया है। और तो और FA9LA गाने पर अक्षय के डांस स्टेप ने भी गर्दा उड़ा दिया है और यह खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस और अक्षय की एक्स-गर्लफ्रेंड रहीं तारा शर्मा भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सकीं। अब उन्होंने अक्षय की एक पुरानी तस्वीर तस्वीर शेयर कर एक्टर को बधाई दी है।
तारा शर्मा ने अक्षय खन्ना के साथ कई साल पहले खींची गई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। साथ में लिखा, 'अक्षय को बहुत-बहुत बधाई। हमने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारे इंस्टाग्राम फीड 'धुरंधर' से भरे हुए हैं। खासकर यह गाना और इस पर तुम्हारी एंट्री। तुम्हें और पूरी टीम को ढेर सारी बधाइयां। ये गाना और उस पर तुम्हारा स्वैग, तुम्हारा ऑरा।
तारा शर्मा ने लिखा- खुशी है तुम्हारी मेहनत रंग ला रही है
तारा ने आगे लिखा है, 'हम बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और तुम्हें एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को कायम रखते देखना वाकई बहुत अच्छा लगता है। हमारे स्कूल के नाटक शायद हम सभी के लिए एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम थे और तब से ही हम जानते थे कि तुम यही करोगे। शायद तुम मेरी जानकारी में सबसे कम बोलने वाले इंसान हो। तुम्हारे लिए खुशी है कि तुम्हारी शांत मेहनत रंग ला रही है! ये फ्लैशबैक फोटो, तुम्हारे फोटो न खिंचवाने के दौर से पहले की है।'
अक्षय खन्ना ने तारा शर्मा संग रिश्ते को बताया था सच्चा, फिर किया इनकार
मालूम हो कि कभीतारा शर्मा और अक्षय खन्ना एक-दूसरे को डेट करते थे। दोनों बचपन के दोस्त रहे और स्कूल में भी साथ पढ़े थे। इस बारे में जब अक्षय से करण जौहर ने 2007 में अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में पूछा था, तो वह बोले थे, 'वो एक सच्चा रिश्ता था।' हालांकि, बाद में उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में तारा संग रोमांटिक रिलेशनशिप से इनकार कर दिया था।
तारा शर्मा के लिए यह बोले थे अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना से जब कहा गया कि उनके करीबी दोस्तों का मानना था कि तारा शर्मा उनके लिए सही लड़की थीं और उन्हें उनसे शादी कर लेनी चाहिए थी। तो इस पर एक्टर ने जवाब दिया था, 'ये कौन से दोस्त हैं जो ऐसा कह रहे हैं? ठीक है, तारा और मैं सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन अब वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर रही है। जल्द ही वह एक शादीशुदा महिला बन जाएगी।'
तारा शर्मा की शादी का भी मिला था न्योता, ब्रेकअप पर यह बोली थीं तारा
वहीं, तारा शर्मा ने साल 2007 में रूपक सलूजा से शादी की थी। उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट में अक्षय खन्ना का भी नाम था। भी मेहमानों की सूची में शामिल थे। तारा ने तब हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए कहा था कि रूपक को भी अक्षय के उनकी शादी में आने से कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि वह तो अक्षय को बहुत पसंद करते हैं। तारा ने कहा था, 'वैसे भी, अक्षय और मेरा ब्रेकअप काफी समय पहले हो गया था। लेकिन हम हमेशा दोस्त रहे हैं। इसलिए सब कुछ सौहार्दपूर्ण है।' तारा शर्मा और अक्षय खन्ना ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था, जिसके बाद ब्रेकअप हो गया था। इसके बावजूद उनकी दोस्ती बनी रही।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…