तारिक रहमान का बांग्लादेश का पीएम बनने के बाद पहला संबोधन, हिंदुओं-बौद्धों को दिलाया बड़ा भरोसा

Updated on 19-02-2026 01:44 PM
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात देश के नाम अपना संदेश दिया है। पीएम के तौर पर अपने पहले संबोधन में उन्होंने देश के सामने खड़ी चुनौतियों और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को बताया है। तारिक ने देश की डेमोक्रेसी को मजबूत करने, कानून व्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा किया। उन्होंने देश से सांप्रदायिक माहौल खत्म करने और धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव ना होने देने का भरोसा दिलाया है।

तारिक रहमान ने देश के नाम पहले संबोधन में कहा, 'चाहे कोई मुस्लिम हो, हिंदू हो, बौद्ध हो या ईसाई हो। धर्म से उसकी नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह हम सबका देश है, जिसे हमें मिलकर आगे ले जाना है।' तारिक का धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना बहुत अहमियत रखता है क्योंकि हालिया महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं।

अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर देंगे जोर

तारिक रहमान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ऐसे समय में आई है, जब देश अस्थिर अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का सामना कर रहा है। ऐसे में बीएनपी सरकार कानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर लोगों में शांति और सुरक्षा का भाव बहाल करने का काम करेगी।तारिक रहमान ने आगे कहा, 'हमने जनता के अधिकारों को स्थापित करने की प्रतिबद्धता के साथ देश चलाने की जिम्मेदारी ली है। बीएनपी की सरकार इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।' तारिक रहमान ने रमजान शुरू होने की बधाई देते हुए व्यापारियों से इस पवित्र महीने में आम लोगों के लिए कीमतें जायज रखने की अपील की है।

बीएनपी किसी से भेदभाव नहीं करेगी

तारिक रहमान ने कहा, 'आपने नई बनी सरकार को राज करने का मौका देने के लिए बीएनपी को वोट दिया हो या वोट नहीं दिया हो। ये चीजें चुनाव के साथ खत्म हो गई हैं। हमारी सरकार पर एक-एक बांग्लादेश का बराबर हक है। सरकार की ओर से किसी की राजनीतिक राय, धर्म और सोच के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएग।

तारिक रहमान ने अपनी स्पीच में कहा कि बीएन सरकार देश की सभी संवैधानिक, सरकारी और गैर-सरकारी संस्था तय कानूनों और नियमों के हिसाब से काम करेगी। हम चाहते हैं कि हम अपनी आबादी को एक स्किल्ड वर्कफोर्स में बदलें। इससे यह बड़ी आबादी हमारा ह्यूमन रिसोर्स बन जाएगी। यह देश को दुनिया में अलग जगह दिलाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.