टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप फाइनल के लिए बारबाडोस पहुंची:कल यहीं साउथ अफ्रीका से खेलेगी खिताबी मुकाबला

Updated on 28-06-2024 03:00 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच शनिवार को रात 8 बजे से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय समयानुसार शुक्रवार की सुबह टीम इंडिया बारबाडोस पहुंच गई है।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत तमाम खिलाड़ी एयरपोर्ट पर नजर आए। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी पहुंच गए हैं।

भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया था।

बारबाडोस में ही खेला गया था भारत-अफगानिस्तान मैच
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में इस वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले गए। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने तीन और चेज करने वाली टीम ने भी तीन ही मैच जीते। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं ओमान और नामीबिया मैच का रिजल्ट सुपर में में आया था, जिसमें नामीबिया जीती थी।

यहां टूर्नामेंट का हाईएस्ट स्कोर 201 है, जो ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। भारत यहां टूर्नामेंट में एक मैच खेला। उसने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था। यहां आखिरी मैच 23 जून को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया था।

भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। टीम तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 68 रनों से हराया। भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.