बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, इस बल्लेबाज से पिछली 3 पारियों में नहीं बने रन

Updated on 14-09-2024 03:33 PM
 इंदौर।  भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया। सरफराज खान को बांग्लादेश के खिलाफ टीम में चुना गया है, लेकिन वह दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेल रहे हैं।

दलीप ट्रॉफी में सरफराज ने किया निराश


सरफराज खान रन बनाने में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पिछली तीन पारियों में उनका बल्ला रन बनाने के लिए तरसता रहा। दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में इंडिया-बी से खेलते हुए सरफराज पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए सके।


प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल


दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 55 गेदों में 16 रन बनाए। सरफराज खान की फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन में शायद ही जगह दें। टीम में विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत की वापसी हो चुकी है।


इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू


15 फरवरी 2024 को सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 3 अर्धशतक और 200 रन बनाए थे। सरफराज का बेस्ट स्कोर 68* रन था। इसके अलावा मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 4112 रन बना चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.