तेलीबांधा ब्रिज के नीचे चला टीम प्रहरी अभियान, यातायात जाम से मिली राहत

Updated on 14-12-2025 04:49 PM

रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए टीम प्रहरी अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना है।

इसी क्रम में टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र में तेलीबांधा ब्रिज के नीचे संयुक्त कार्रवाई की गई। नगर निगम जोन 3 के नगर निवेश विभाग की टीम और नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ते ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए सड़क पर अवैध रूप से लगे तीन ठेलों को तत्काल जब्त कर लिया। इसके अलावा लगभग नौ ठेलों को मौके से हटाया गया।इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम की समस्या से नागरिकों को त्वरित राहत मिली और यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित हो गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात सुधार और जनसुविधा सुनिश्चित करने के लिए टीम प्रहरी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.