तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो:PoK भारत में मिला दो

Updated on 26-04-2025 12:56 PM

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा, अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देने चाहिए। मैं PM मोदी से अपील करता हूं कि PoK को भारत में मिला दो। हम सब आपके साथ हैं।

रेवंत ने ये बातें आतंकी हमले के विरोध में हैदराबाद में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान कही। इस मार्च में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए।

रेवंत ने आगे कहा कि जब 1971 में पाकिस्तान ने हमारे देश पर हमला किया, इंदिरा गांधी ने मुंहतोड़ जवाब दिया और देश को दो हिस्सों में बांट दिया। आज भी हमें पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करनी है।

तेलंगाना CM ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को लेकर तत्कालीन PM इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी।

रेवंत बोले, "आप (PM मोदी) दुर्गा माता को याद करिए और कार्रवाई करें। चाहे वह पाकिस्तान पर हमला हो या कोई और उपाय। आज पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए। यह समझौता करने का समय नहीं है। मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। सरकार आगे बढ़े, हम और 140 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं।

राहुल गांधी ने दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला, श्रीनगर का दौरा भी किया 

कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इससे पहले दिन में राहुल ने श्रीनगर का दौरा किया था। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां हालात देखने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने हमले की निंदा की है। उनका देश को पूरा समर्थन है। मैंने घायल लोगों से मुलाकात की। जिन्होंने भी अपने परिवार का सदस्य खोया है, उन सबके साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

हमने कल सरकार के साथ मीटिंग की थी। पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर हमले की निंदा की। हमने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं। आतंकी घटना के पीछे यही मकसद था कि समाज को तोड़ा जाए, भाई को भाई के खिलाफ लड़ाया जाए। हर भारतीय एकसाथ है। आतंकी कितनी भी कोशिश कर लें, हम उन्हें हरा सकते हैं।

सिब्बल बोले- PM संसद का विशेष सत्र बुलाएं

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान से व्यापार करने वाले सभी बड़े देशों से भारत कह दे कि हमारे बाजार में न आएं। संयुक्त राष्ट्र को भी दबाव बनाना चाहिए। सुरक्षा समिति में भी रिजोल्यूशन पास होना चाहिए।

हमें यह देखना होगा कि चीन का कदम क्या होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद का विशेष सत्र बुलाएं और इस पर सभी से सुझाव लेने चाहिए और चर्चा करनी चाहिए।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 बड़े फैसले 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग (CCS) में 5 बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अज‍ित डोभाल समेत कई अफसर मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.