'...सच-सच बताना यार, कैसा लगेगा?', बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर बागेश्वर बाबा की बातें झकझोर देंगी

Updated on 05-09-2024 11:52 AM
नई दिल्ली : अपने बेबाक बयानों और हिंदू एकजुटता की वकालत की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री फिर चर्चा में हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि नवंबर में वह बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर तक 'हिंदू जोड़ो यात्रा'पर निकलेंगे। जाति-पात और छुआछूत के खिलाफ पदयात्रा। इस बीच एक पॉडकास्ट में दिए उनके बयानों की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। उसमें वह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर जो कुछ भी बोला है, वह झकझोर कर रख देने वाला है। कैसे बांग्लादेशी हिंदुओं पर अपने ही देश में अत्याचार हुए, उस देश में जिसकी आजादी के लिए उनके पूर्वजों ने कुर्बानी दी, उसी देश से उन्हें निकाले जाने की धमकियां मिल रहीं। महिलाओं, बच्चियों के रेप हुए। घर-दुकान और संपत्तियां जला दी गईं। शास्त्री के पॉडकास्ट का एक क्लिप केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शेयर किया है।

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के 'तख्तापलट' के बाद हिंदुओं के लिए पैदा हुए भयावह हालात का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने भारत के हिंदुओं को एक होने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के जिन हिंदुओं का घर जला है, वे भारत के हिंदुओं से पूछ रहे हैं कि तुमने तैयारी की कुछ या तुम भी ऐसे ही जलवाकर जाओगे।

धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं के बंटे होने का जिक्र करते हुए एकता की वकालत कर रहे थे तभी एंकर ने पूछा कि ऐसे ही बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा था, उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ा। इसका जिक्र होते ही धीरेंद्र शास्त्री बांग्लादेश का उदाहरण दे हिंदुओं को चेताते हुए धाराप्रवाह बोलने लगे। बागेश्वर बाबा ने कहा, 'हम एक दिन विचार कर रहे थे, बांग्लादेश पर कि अगर हमारी बहन बेटी को हमारे ही सामने कोई उठाकर ले जाए तो कैसा लगेगा, जरा विचार करना। सालों-साल तक जिस देश में रहकरके बिजनस कर करके एक-एक पाई जोड़कर मकान बनाया, दुकान बनाई और 20 लोग आकर लूटकर ले जाएं, तब सच-सच बताना यार कैसा लगेगा? तुम्हारी ही बेटी जिसे फूल की तरह तुमने पाला-पोसा, एकदम सुकुमार सी बिटिया और उस पर निर्दयी राक्षस हवस की भूख में बर्बरता से रेप करे, सच-सच बताना यार, कैसा लगेगा?'

बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्म और उनकी बेबसी का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'जिस इज्जत को बचाने के लिए तुम्हारे पूर्वजों ने आन-बान-शान को रख दिया, प्राण त्याग दिए, रामायण के लिए, राम के लिए, गीता के लिए, कृष्ण के लिए..वही देवी के मंदिर में तुम्हारी देवी के मंदिर को तोड़कर फेंक आया है, सच-सच बताना यार, कैसा लगेगा? जिस देश में तुम रहते हो, उसी देश में तुम्हें अल्पसंख्यक देश छोड़ो ऐसा चिल्ला जाए जबकि तुम्हारे पूर्वजों ने उस देश को आजाद कराने के लिए, बांग्लादेश के लिए तुम्हारे पूर्वजों ने भी कुर्बानी दी और देश के साथ खड़े रहे और तुम्हें उसी देश में गाली देकरके कहा जाए कि देश छोड़ो, बांग्लादेश छोड़ो, हिंदुओं देश छोड़ो जबकि वहां पर तुम्हारे दादा की यादें, दादी की यादें, नाना की यादें, पिता की यादें, वो दरवाजे, वो आंगन, वो घर, वो चौखट, वो ईमली का पेड़, वो आम का पेड़, वो नीम का पेड़...सच-सच बताना यार, कैसा लगेगा? तुम्हारे घर को जलाया जाए, तुम्हारे सपनों की संपत्ति को जलाकर खाक किया जाए, सच-सच बताना यार, कैसा लगेगा?'

धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उससे भारत के हिंदुओं को सबक सीखने की नसीहत भी दी, साथ में हिंदुओं के बंटे होने पर निराशा भी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'पर इस भारत का दुर्भाग्य है कि ऐसा न वो सोच पा रहा है भारत का हिंदू और न ही वो जग पा रहा है। हम अकेले क्या कर लेंगे? एक दिन आएगा वो हमको भी खत्म कर देंगे। किसी षडयंत्र में फंसा देंगे। देख लेना वो किसी केस में फंसाएंगे। ठीक है, आज तो हम हैं, मान लो हम जिंदा भी रहे लेकिन तुम नहीं जागे तो सच-सच बताना यार, हम अकेले क्या करेंगे। पर ये दुर्भाग्य है इस देश का कि हिंदुओं के सामने हमने कितनी वंशी बजाई, अब भी वो घर से बाहर नहीं निकल रहे। अब भी हिंदू एकता यात्रा की कोई चर्चा नहीं कर रहा...तुमसे तुम्हारा जमीर और तुम्हारे पूर्वज, नन्हीं सी बेटी एक दिन जरूर पूछेगी कि देश के लिए आपने क्या किया?...बांग्लादेश के जिन हिंदुओं का घर जला है, वे भारत के हिंदुओं से पूछ रहे हैं कि तुमने तैयारी की कुछ या तुम भी ऐसे ही जलवाकर जाओगे। हिंदू का मतलब है सबका सम्मान करे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.