नीमच में ईडर नदी के तेज बहाव में बहा टेंपो, 5 लोग थे सवार, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस

Updated on 13-09-2024 05:34 PM
नीमचः जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में जिले के सभी प्रमुख नदी-नाले, तालब और बांध लबालब हो चुके हैं। भारी बारिश के चलते चलते नदी नाले उफान पर है। बाढ़ के पानी में नदियों पर बने पुल डूब गए है। तेज बहाव में डूबे पुल पुलिया हादसों को न्योता दे रही है। लोग भी ऐसे पुलों पर अपनी जान हथेली में रखकर पार कर रहे हैं। इसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नीचम जिले में सामने आया।

दरअसल, गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे नीमच जिले के कुकड़ेश्‍वर थाना क्षेत्र के गांव बत्‍तीसड़ी में 5 लोगों से भरा टेंपों ईडर नदी के तेज बहाव में बह गया। हादसा पानी में डूबे पुल को पार करते समय हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज बहाव में बह गया टेंपो


हादसे के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुल पर पानी का तेज बहाव से बह रहा है। इसके बावजूद पुल के एक छोर से सफेद रंग का टेंपो पुल पार करने की कोशिश कर रहा है। पुल के बीचोबीच पहुंचने पर अचानक टेंपो ने कंट्रोल खो दिया और नदी में बह गया। हादसे के वक्त वाहन में 5 लोग सवार थे। वायरल वीडियो को देखते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। साथ ही अब नदी में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।

सुरक्षित बचने की आशंका


नदी में बहे लोगों को रेस्क्यू करने में लगी पुलिस का कहना है कि जहां टेंपों डूब वहां पानी का बहाव तो तेज है, लेकिन गहराई कम है। ऐसे में पुलिस दावा कर रही है कि सभी को सुरक्षित बचा लिया जाएगा। हादसा पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के गृहनगर कुकडे़श्वर के पास बत्तीसड़ी गांव का है।


मंदसौर जिले में हो चुका है बड़ा हादसा


इसी सप्‍ताह सोमवार को नीमच से सटे मंदसौर जिले में इसी तरह का बड़ा हादसा हो चुका है। इसमें बाइक पर सवार 4 लोग पानी में बह गए थे। इनमें से 3 की डूबने से मौत हो गई, जबकि इन्‍हें डूबता देख बचाने कूदे बबलू मंसूरी की भी मौत हो चुकी है।

हादसों के बाद भी नहीं ले रहे सबक


नीमच-मंदसौर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। दोनो जिलों में सभी नदी-नाले उफान पर है। इसके साथ ही सभी बांध लबालब हो चुके है। ऐसे में जिले के विभिन्‍न हिस्‍सों से लोगों के पानी में बह जाने के मामले सामने आ रहे है। इसके बावजूद लोग हादसों से सबक नहीं ले रहे और पुल या रपट पर पानी के तेज बहाव के बावजूद पुल पार कर रहे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.