थाईलैंड की 'स्लीपिंग प्रिंसेज' देब्यावती नहीं रहीं, 47 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 3 साल से कोमा में थीं

Updated on 12-06-2026 12:37 PM
बैंकॉक: थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतिआभा नरेंद्र देब्यावती का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले तीन साल से ज्यादा समय से कोमा में थी, जिसके चलते उन्हें स्लीपिंग प्रिंसेज भी कहा जाने लगा था। दिसम्बर 2022 में अपने कुत्तों को टहलाते समय वह अचानक गिर पड़ी थीं। डॉक्टरों ने बताया था कि ऐसा दिल की धड़कन के बहुत ज्यादा अनियमित होने की वजह से हुआ था। इसके बाद से वे कोमा में थीं।

बज्रकीतिआभा को थाईलैंड के शाही परिवार की सबसे कामयाब और जानी-मानी सदस्य के रूप में देखा जाता था, जो उत्तराधिकार की रेस में सबसे आगे थीं। वे राजा महा वजिरालोंगकोर्न की सात संतानों में सबसे बड़ी थीं। उनका जन्म 7 दिसम्बर को 1978 को राजा की पहली पत्नी राजकुमारी सोमसावली से हुआ था।

गुरुवार शाम को ली आखिरी सांस

शुक्रवार सुबह थाई पैलेस ने एक बयान जारी कर उनके निधन की घोषणा की। इसमें कहा गया कि मेडिकल टीम ने उन्हें हर संभव बेहतरीन और गहन देखभाल दी, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उन्होंने गुरुवार शाम 7:48 बजे आखिरी सांस ली।

प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने टीवी पर दिए संबोधन में कहा, यह नुकसान सिर्फ लोगों को दी गई बुरी खबर नहीं है। बल्कि यह पूरे देश के दिलों में ऐसा दुख है जिसे मापा नहीं जा सकता। उन्होंने राजकुमारी को थाईलैंड का गौरव बताया।

कानून की डिग्री

बज्रकीतिआभा ने कानून की पढ़ाई की थी। उनके पास अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की डिग्रियां थीं। वे कुछ समय के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में थाई मिशन के साथ जुड़ीं। इसके बाद थाईलैंड लौटकर बैंकॉक और देश के अन्य हिस्सों में अटॉर्नी जनरल के ऑफिस में काम किया। उन्होंने 2012 से 2014 तक ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया और स्लोवाकिया में थाईलैंड की राजदूत के तौर पर काम किया।

शाही गद्दी की थीं वारिस

वे थाईलैंड के राजा के उन तीन बच्चों में थीं, जिनके पास औपचारिक पदवी थी। इस तरह थाई कानून के तहत वे उत्तराधिकार के योग्य थीं। जब 2016 में उनके पिता गद्दी पर बैठे, तब से वह उनके करीबी लोगों में शामिल थीं। वह राजा के पर्सनल गार्ड में सीनियर अफसर के तौर पर काम करती थीं। कोमा में जाने से पहले उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों में राजा के करीब देखा जाता था

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
 13 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका-ईरान की शांति समझौते पर सहमति बन गई है। पाकिस्तान अब मध्यस्थ के रूप में आगे के कदमों पर काम…
 13 June 2026
दुबई: ईरान के इजरायल-अमेरिका के साथ युद्ध में जिन खाड़ी देश ने कड़ा रुख दिखाया है, उनमें सबसे अहम नाम यूएई का है। यूएई को लेकर लगातार ऐसी रिपोर्ट सामने…
 13 June 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: शांति की कई कोशिशों और अलग-अलग दावों के बाद अमेरिका व ईरान एक बार फिर समझौते का कागज लिए आमने-सामने खड़े हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तो ऐलान भी कर…
 13 June 2026
बीजिंग: चीन में भारत के नए राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने अपना कार्यकाल संभालने के एक महीने के भीतर तिब्बत का अपना पहला दौरा किया है। दोराईस्वामी बीते गुरुवार 11 जून…
Advt.