थार, XUV 700, स्कॉर्पियो... महिंद्रा की जो कारें पुरुषों के दिल की धड़कन उसकी डिजाइनर महिला, कितनी दौलतमंद?
Updated on
30-07-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: महिंद्रा की थार, स्कॉर्पियो और XUV 700 जैसे मॉडल पुरुषों के दिल की धड़कन हैं। ये बेहद लोकप्रिय SUV मॉडलों में शुमार हैं। हालांकि, इन्हें डिजाइन करने का श्रेय एक महिला को जाता है। उनका नाम है रामकृपा अनंतन। उन्हें कृपा अनंतन के नाम से भी जाना जाता है। XUV700 देश में बहुत डिमांडिंग SUV बन चुकी है। इसका वेटिंग पीरियड डेढ़ साल तक है। अनंतन ने IIT बॉम्बे से मास्टर ऑफ डिजाइन में डिग्री हासिल की है। 1997 में उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को जॉइन किया था।अनंतन ने महिंद्रा में एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में शुरुआत की। 2005 में उन्हें हेड ऑफ डिजाइन बनाया गया। इस दौरान उन्होंने महिंद्रा XUV 500 डिजाइन की। लगभग 10 साल तक इस पद पर रहने के बाद रामकृपा अनंतन को चीफ डिजाइनर बनाया गया। फिर उन्होंने थार, XUV 700 और स्कॉर्पियो के लिए तीन आइकॉनिक डिजाइन तैयार किए।