सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग का बड़े तालाब में मिला शव, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 17-08-2024 11:55 AM

भोपाल: कोहेफिजा थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर खानूगांव क्षेत्र में बड़े तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है। वह रोजाना की तरफ सुबह साढ़े पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे थे। खोजबीन करने के बाद स्वजन ने थाने में बुजुर्ग की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

देर तक न लौटने पर स्वजन हुए फिक्रमंद

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक लालघाटी क्षेत्र में रहने वाले 69 वर्षीय वासुदेव मंगरानी राज्य मंत्रालय से सेवानिवृत्त हुए थे। रोजाना की तरह वह गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। वह कीपैड वाला मोबाइल फोन रखते थे। सुबह नौ बजे तक वह घर वापस नहीं लौटे तो उनके छोटे बेटे विजय ने उन्हें फोन लगाया।

थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

फोन नहीं लगने पर चिंतित स्वजन ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की। उसके बाद बेटे विजय ने कोहेफिजा थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर दोपहर लगभग दो बजे खानूगांव में बड़े तालाब में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। विजय ने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की। शव की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बुजुर्ग ने खुदकुशी की है, या फिर वह हादसे का शिकार हो गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.