भोपाल में कलेक्टर ने देर रात अस्पतालों में किया औचक निरीक्षण, जेपी में बंद मिली लाइट्स, हमीदिया की पार्किंग में पसरा था अंधेरा

Updated on 30-08-2024 12:06 PM
 भोपाल। सरकार की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के चलते गुरुवार देर रात करीब ग्यारह बजे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जेपी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सुरक्षा संबंधी इंतजाम देखे और सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जेपी अस्पताल में कुछ जगह लाइटें बंद मिलीं, तो वहीं हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में अंधेरा मिला। इस पर कलेक्टर ने एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश शासन की मुख्य सचिव वीरा राणा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।

जेपी अस्पताल

कलेक्टर रात करीब ग्यारह बजे जेपी अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे। जहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और स्टाफ से पूछताछ की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे, डॉक्टर, स्टाफ की उपस्थिति को देखा। इसके बाद वह अस्पताल के अन्य हिस्से में पहुंचे। जहां लाइटें बंद थीं, जिस वजह से अंधेरा पसरा हुआ था। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द सुधरवाने के लिए कहा है। उनके साथ एसडीएम आशुतोष शर्मा और जेपी के डॉक्टर मौजूद थे।

हमीदिया अस्पताल

रात करीब साढ़े 11 बजे कलेक्टर हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।जहां पार्किंग में अंधेरा होने और कुछ स्थानों पर लाइटें बंद मिली। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। नर्स, डॉक्टर, स्वजन के आने जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों को बढ़ाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के लिए कहा। जिससे कि हमीदिया में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जेपी और हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसडीएम को पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर सुरक्षा ऑडिट कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करने निर्देश दिए हैं।
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.